शहर में बनेंगे कूड़ा प्वाइंट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 May 2017 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

खामियां. कचरा प्रबंधन की ठोस व्यवस्था िसर्फ फाइलों में कूड़ेदान से कूड़ा निकालने की नहीं है व्यवस्था साइड से कटिंग कर बनाया जायेगा उपयोगी समस्तीपुर : शहर की सड़कों पर बिखरे कूड़े का मुख्य कारण है कूड़ेदानों का नहीं लगाया जाना़ इस शिकायत को दूर करने की पहल नगर परिषद प्रशासन ने शुरू कर दी […]
विज्ञापन
खामियां. कचरा प्रबंधन की ठोस व्यवस्था िसर्फ फाइलों में
कूड़ेदान से कूड़ा निकालने की नहीं है व्यवस्था
साइड से कटिंग कर बनाया जायेगा उपयोगी
समस्तीपुर : शहर की सड़कों पर बिखरे कूड़े का मुख्य कारण है कूड़ेदानों का नहीं लगाया जाना़ इस शिकायत को दूर करने की पहल नगर परिषद प्रशासन ने शुरू कर दी है. शहर के विभिन्न भागों में कूड़ा प्वाइंट बनाये जायेंगे, जहां कूड़ेदानों को लगाया जायेगा़ नप प्रशासन की मानें, तो 300 कूड़ेदानों की व्यवस्था की जायेगी़ सफाई व्यवस्था का भी जिम्मा आउटसोर्सिंग को दिया जायेगा़ इधर, 100 कूड़ेदान जो नप के पास उपलब्ध है, उसमें कुछ खामियां उजागर होने के बाद अब उसे दूर करने की पहल की जा रही है़ साथ ही जो 200 कूड़ेदान लिये जायेंगे उसकी व्यवस्था को देखा जायेगा़
मिली जानकारी के अनुसार, जो 100 कूड़ेदान है उसमें कूड़ा डालने की व्यवस्था है, लेकिन कूड़ा बाहर निकालने की व्यवस्था नहीं है़ इन कूड़ेदानों को एक साइड से काटा जायेगा. ताकि इनमें कूड़ा डालने और उससे कूड़ा बाहर निकालने में आसानी हो. साथ ही उनकी आसानी से साफ सफाई भी की जा सके. इओ देवेंद्र सुमन का कहना है कि हम चाहते हैं कि सड़क के हर कोने में डस्टबीन हो, लोगों में इस बात की आदत डालनी है कि वो डस्टबीन का इस्तेमाल करें. सिर्फ बात करने से सफाई नहीं होगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










