बालू लदा ट्रक घर में घुसा, बचा बालक

Published at :16 May 2017 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लदा ट्रक घर में घुसा, बचा बालक

रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ पर हुआ हादसा रोसड़ा : रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ में थाने के गायघाट चौबिटया के पास सोमवार तड़के बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खपड़ापोश घर में घुस गया. घटना में तीन लोगों का पुराना ईंट खपड़ैल घर ध्वस्त हो गया. घर के अंदर सोया एक बालक हादसे में मलबे के नीचे दबने से […]

विज्ञापन
रोसड़ा-शिवाजीनगर
पथ पर हुआ हादसा
रोसड़ा : रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ में थाने के गायघाट चौबिटया के पास सोमवार तड़के बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खपड़ापोश घर में घुस गया. घटना में तीन लोगों का पुराना ईंट खपड़ैल घर ध्वस्त हो गया. घर के अंदर सोया एक बालक हादसे में मलबे के नीचे दबने से बाल-बाल बच गया. गनीमत कि हादसे के समय गरमी के चलते घर के सभी लोग बाहर आंगन में सोये थे.
घटना के बाद ट्रक का चालक व खलासी मौके से फरार हो गया. बताया गया कि बालू लदा ट्रक रोसड़ा से शिवाजीनगर की ओर जा रहा था. अहले सुबह चार बजे के करीब गायघाट गांव स्थित चौबिटया के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उक्त घर की दीवार तोड़ते हुए पीछे से घुस गया. घटना में गांव के कृष्ण कुमार चौधरी, शिव कुमार चौधरी व ताराकांत चौधरी का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के समय घर के अंदर सोया गृहस्वामी कृष्ण कुमार चौधरी का पुत्र सोनू कुमार चपेट में आने से बाल-बाल बच गया.
घटना में गृहस्वामियों का घर व अंदर रखा हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति का नुकसान होना बताया गया है. वहीं ट्रक का अगला भाग भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक का घर से टकराने की आवाज सुन गांव के लोगों की नींद खुल गयी. आवाज सुन कर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गये. बताया जाता है कि ट्रक चालक को तड़के नींद की झपकी आ जाने से ट्रक अनियंत्रित हो गया. हादसे में ट्रक खलासी के जख्मी होने की भी बात बतायी जाती है. परंतु,अफरा-तफरी में चालक व खलासी मौके से भाग निकला. दुर्घटनाग्रस्त ट्रक बगल के देवनपुर गांव का बताया जा रहा है. सूचना पाकर सुबह रोसड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन