होटलों में छापा, 31 कार्टन फ्रूट बीयर जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 May 2017 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

एनएच-28 के किनारे लाइन होटलों में हुई छापेमारी दलसिंहसराय : शराबबंदी अभियान को लेकर एएसपी संतोष कुमार के निर्देश पर थाने की पुलिस ने रविवार को एनएच 28 के किनारे स्थित लाइन होटलों, ढाबा व अन्य होटलों में छापेमारी की. नेतृत्व थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक नरेश पासवान ने की. इस दौरान एनएच 28 के बसढ़िया […]
विज्ञापन
एनएच-28 के किनारे लाइन होटलों में हुई छापेमारी
दलसिंहसराय : शराबबंदी अभियान को लेकर एएसपी संतोष कुमार के निर्देश पर थाने की पुलिस ने रविवार को एनएच 28 के किनारे स्थित लाइन होटलों, ढाबा व अन्य होटलों में छापेमारी की. नेतृत्व थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक नरेश पासवान ने की. इस दौरान एनएच 28 के बसढ़िया चौक से लेकर बल्लोचक, डैनी चौक, पगड़ा चौक, सरदारगंज, ढेपुरा गांव तक स्थित होटलों में छापेमारी की गयी. इसमें सरदारगंज चौक के निकट स्थित सुरज होटल से पुलिस ने होटल के गोदाम से 31 कार्टन फ्रूट बीयर बरामद की. पुलिस की छापेमारी से वहां के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी.
वहां से होटल संचालक भाग निकला. छापेमारी से होटल संचालकों में हड़कंप रहा. थानाध्यक्ष ने सभी लाइन होटल समेत अन्य होटलों के संचालकों को सोमवार को थाना परिसर में वाली बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है. मौके पर अनि शाहजहां खां, आरसी राय, रामानुज सिंह, रामकुमार सिंह समेत सैप व पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










