एमडीएम में छिपकली मिली, 87 बच्चे बीमार

समस्तीपुर : वारिसनगर प्रखंड के अकबरपुर पितौझिया गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में बुधवार को छिपकली युक्त एमडीएम खाने से 87 बच्चे बीमार हो गये. स्कूल से घर लौटे बच्चों में उल्टी की शिकायत पर गांव में अफरातफरी मच गयी. सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उपचार के बाद सभी को अस्पताल से […]
समस्तीपुर : वारिसनगर प्रखंड के अकबरपुर पितौझिया गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में बुधवार को छिपकली युक्त एमडीएम खाने से 87 बच्चे बीमार हो गये. स्कूल से घर लौटे बच्चों में उल्टी की शिकायत पर गांव में अफरातफरी मच गयी. सभी बच्चों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. उपचार के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी. घटना के बाद ग्रामीणों में स्कूल प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है. उनका कहना है कि एमडीएम बनाने के दौरान साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता है. लोग रसोइया पर कार्य में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे. मामले में डीइओ ब्रजेश कुमार ओझा ने बीइओ को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










