टेंपो-ठेला में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल

Published at :11 May 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो-ठेला में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल

समस्तीपुर : समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर केवस निजामत गांव के पास ठेला व ऑटो के बीच हुई टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है. घटना के विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए समस्तीपुर-रोसड़ा पथ को जाम भी कर दिया. हालांकि, गांव के लोगों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर केवस निजामत गांव के पास ठेला व ऑटो के बीच हुई टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को निजी क्लीनिक में भरती कराया गया है. घटना के विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए समस्तीपुर-रोसड़ा पथ को जाम भी कर दिया. हालांकि, गांव के लोगों के ही हस्तक्षेप पर लोगों ने जाम खत्म भी कर दिया. घायलों में चंदन कुमार, सोनी कुमारी (दोनों राजेश्वर चौक) आदि शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया गया है कि केवस चौक के पास सड़क किनारे एक पूर्व से एक ठेला लगी हुई थी. इसी दौरान रोसड़ा से समस्तीपुर की ओर आ रही ऑटो संतुलन खो कर ठेला से टकरा गयी.

इससे ऑटो सवार लोग जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल ऑटो सवार को ऑटो से बाहर निकाला व पास के एक निजी क्लीनिक में भरती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल जाने की सलाह दी गयी. बता दें कि दो दिन पूर्व भी उक्त चौक के पास उक्त ठेले से ऑटो की टक्कर हो गयी थी. इसमें दो लोग जख्मी हुए थे. लोगों

का कहना था कि ठेला को एकदम सड़क किनारे लगा दिया गया है. इससे दुर्घटना हो रही है. उधर, मुफस्सिल पुलिस के अनुसार मामले की जांच
की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन