तेज आंधी-पानी से बाधित रही बिजली आपूर्ति

समस्तीपुर. अहले सुबह आयी तेज आंधी व मुसलाधार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद कर दी गयी. जब मौसम साफ हुआ तो जिले के कई फीडर ब्रेक डाउन में चले गये. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. विद्युत कंपनी के अभियंता मानव बलों के सहयोग से आपूर्ति को […]
समस्तीपुर. अहले सुबह आयी तेज आंधी व मुसलाधार बारिश के कारण बिजली आपूर्ति सुरक्षा के दृष्टिकोण से बंद कर दी गयी. जब मौसम साफ हुआ तो जिले के कई फीडर ब्रेक डाउन में चले गये.
खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. विद्युत कंपनी के अभियंता मानव बलों के सहयोग से आपूर्ति को बहाल करने में देर शाम तक जुटे रहे. मोहनपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े टाउन टू फीडर में एसपी कोठी रोड व पटेल मैदान के पीछे वाली रोड में पेड़ की टहनियां टूट कर गिरने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहीं. जितवारपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े सारी व पेपर मिल की विद्युत आपूर्ति भी देर शाम तक ठप रही. यह विद्युत आपूर्ति विद्युत संचरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये बंद किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










