दंडाधिकारी समेत 38 पर बीडीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Published at :05 May 2017 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
दंडाधिकारी समेत 38 पर बीडीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

सिंघिया: सिंघिया को नपं बनाओ अभियान के तहत बुधवार को पंचायत समिति गेट के सामने सिंघिया एक, दो, तीन के लागों द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन के दौरान सरकारी कामों में व्यवधान डालने को लेकर बीडीओ जय किशन ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में बताया है कि पंचायत समिति की बैठक […]

विज्ञापन

सिंघिया: सिंघिया को नपं बनाओ अभियान के तहत बुधवार को पंचायत समिति गेट के सामने सिंघिया एक, दो, तीन के लागों द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन के दौरान सरकारी कामों में व्यवधान डालने को लेकर बीडीओ जय किशन ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये आवेदन में बताया है कि पंचायत समिति की बैठक में मनरेगा के प्रोग्राम पदाधिकारी सह प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी भूषण मिश्र, सुधीर कुमार सिंह, अशोक पूर्वे, सुमित कुमार सिंह, लालन सिंह, अमित कुमार बैठा, बिट्टू सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, आशिष कुमार सिंह, गोविंद कुमार दास, मुकेश कुमार सिंह, कृष्णा सिंह समेत अज्ञात पचास लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. मनरेगा पीओ सह दंडाधिकारी पर भी जनता को उकसाने का आरोप है. थाने में प्रथमिकी करायी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन