रेलवे पुल का हुक बोल्ट खोला

समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट-रामभद्रपुर के बीच करेह नदी पर स्थित पुल नंबर 15 पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर हुक बोल्ट खोले से जाने की सूचना पर गुरुवार सुबह रेलवे महकमा में हड़कंप मच गया. सुबह नियमित पेट्रोलिंग के लिए जा रहे गैंग मैंन ने पुल के कई हुक बोल्ट व पीट […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के हायाघाट-रामभद्रपुर के बीच करेह नदी पर स्थित पुल नंबर 15 पर आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर हुक बोल्ट खोले से जाने की सूचना पर गुरुवार सुबह रेलवे महकमा में हड़कंप मच गया. सुबह नियमित पेट्रोलिंग के लिए जा रहे गैंग मैंन ने पुल के कई हुक बोल्ट व पीट बोल्ड खुला देख कर घटना की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी. घटना की सूचना पर रेलवे अभियंताओं की टीम, जीआरपी थानाध्यक्ष विनोद राम व आरपीएफ मौके पर पहुंचे.
बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी बीएन झा व आरपीएफ कमांडेंट विजय प्रकाश पंडित भी मौके पर पहुंच गये. इलाका नक्सल प्रभावित माना जाता है. इसलिए इस घटना को नक्सली कार्रवाई से इनकार नहीं किया जा सकता. हालांकि, रेल एसपी श्री झा ने कहा, घटना स्थल के निरीक्षण से नहीं लगता कि किसी ने हादसा कराने के उद्देश्य से ऐसा किया है. संभव है कि लोहा चोर ने ऐसा किया है. जिस जगह पर हुक बोल्ट खुला हुआ है, वहां पूर्व से कई नट खुले मिले हैं. इससे ट्रेन के परिचालन पर असर नहीं पड़ेगा. वैसे स्थानीय कल्याणपुर थाने को अलर्ट कर मामले की जांच करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










