ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत

दलसिंहसराय : एनएच 28 के डैनी चौक के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत हो गयी़ उसकी पहचान दलसिंहसराय घाट नवादा निवासी रामजीवन महतो 65 वर्ष के रूप में की गयी़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया़ कथित वाहन चालक अपना वाहन छोड़ […]
दलसिंहसराय : एनएच 28 के डैनी चौक के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार वृद्ध की मौत हो गयी़ उसकी पहचान दलसिंहसराय घाट नवादा निवासी रामजीवन महतो 65 वर्ष के रूप में की गयी़
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया़ कथित वाहन चालक अपना वाहन छोड़ कर घटनास्थल से भागने में सफल बताया जाता है़ प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि स्कूटी सवार रामजीवन महतो समस्तीपुर की ओर से दलसिंहसराय आ रहे थ़े तभी घटनास्थल के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा में सामने की ओर से आ रही ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










