आेले से फसल बरबाद तबाही. आंधी व बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

सिंघिया : प्रखंड में शुक्रवार की देर रात आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है. किसानों की मेहनत बरबाद हो गयी है. किसान माथा पीट रहे हैं. सर्वाधिक क्षति गेहूं, मकई, मूंग एवं आम की फसलों को हुई है. बताया जाता है कि देर रात आंधी के साथ बारिश हुई. […]
सिंघिया : प्रखंड में शुक्रवार की देर रात आंधी के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है. किसानों की मेहनत बरबाद हो गयी है. किसान माथा पीट रहे हैं. सर्वाधिक क्षति गेहूं, मकई, मूंग एवं आम की फसलों को हुई है. बताया जाता है कि देर रात आंधी के साथ बारिश हुई. बारिश के दौरान जबरदस्त ओलावृष्टि भी हुई. आंधी के कारण खेतों में लगे गेहूं की फसल गिर गये, वहीं आम व लीची के मंजर भी झड़ गये. बारिश के कारण गेहूं की फसल को सर्वाधिक नुकसान पहुंचा है.
खेतों में पककर तैयार गेहूं की फसल को किसान काटने ही वाले थे कि आंधी व पानी के साथ ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










