छापेमारी में 138 बोतल शराब जब्त

Published at :03 Mar 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 138 बोतल शराब जब्त

बगहा/वाल्मीकिनगर : बीती रात बगहा एवं वाल्मीकिनगर में अलग-अलग छापेमारी में पुलिस व एसएसबी ने 138 बोतल शराब जब्त किया.इस मामले में दोनों थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी. पटखौली ओपी प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि मंगलपुर बाजार में छापेमारी के दौरान पुआल में छिपा कर रखी गयी 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद […]

विज्ञापन

बगहा/वाल्मीकिनगर : बीती रात बगहा एवं वाल्मीकिनगर में अलग-अलग छापेमारी में पुलिस व एसएसबी ने 138 बोतल शराब जब्त किया.इस मामले में दोनों थानों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी.

पटखौली ओपी प्रभारी सुभाष मुखिया ने बताया कि मंगलपुर बाजार में छापेमारी के दौरान पुआल में छिपा कर रखी गयी 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इस मामले में मंगलपुर के मुरारी यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उन्होंने बताया कि 180 एमएल की 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. लेकिन कारोबारी फरार हो गया.वहीं वाल्मीकिनगर प्रतिनिधि के अनुसार सशस्त्र सीमा बल 21वी वाहिनी बीओपी के अधिकारियों व जवानों ने बुधवार की शाम गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 90 बोतल नेपाली शराब जब्त की है.इस बावत रमपुरवा सी.कंपनी के उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया
कि मुख्यालय कमांडेंट अनिल कुमार शर्मा के दिशा निर्देश पर शराबबंदी को पूर्णत: सफल बनाने तथा असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाने की नियत से सीमा क्षेत्र में नियमित दिवा व रात्रि गश्ती की जा रही है. इसी क्रम में बुधवार की शाम वाल्मीकि व्याघ्र आरक्षण वन प्रमंडल दो के वन कक्ष संख्या एम 26 में रोहुआ नाला के पास जवानों की आहट सुनकर शराब तस्कर बोरे में रखी 90 बोतल नेपाली शराब फेंककर अंधेरे का लाभ लेते हुए नेपाल की तरफ भाग निकले.जब्त शराब की कीमत 63 सौ आंकी गयी है.वहीं जब्त शराब को वाल्मीकिनगर कस्टम को सौपने की प्रक्रिया जारी है.इस अभियान में उपनिरीक्षक तथा जवानों में दिनेन्द्र कुमार रवि,विनायक आर.पुजारा,हरिओम तथा विनोद तोमर मौजूद रहे.हालांकि एसएसबी 21 वी वाहिनी द्वारा नियमित शराब जब्ती तथा शराब तस्करों की गिरफ्तारी के बावजूद शराब तस्कर अपने प्रयास से पीछे नहीं हट रहे है.
शराब के नशे में तीन लोग गिरफ्तार : बेतिया: उत्पाद टीम ने बुधवार की रात्रि वाहन जांच के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया. जिनकी जांच एनालाइजर से की गई, जांच में सभी शराब के नशे में पाये गये. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि बलथर रोड में की गई वाहन जांच में या नेपाल से शराब सेवन कर लौट रहे थे. शिकारपुर थाना के सिसवा पकड़ी थाना निवासी रमेश महतो, रोहित कुमार राज व मंगल महतो के रुप में हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन