गोली से घायल कर दवा दुकानदार ने दम तोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

नौ जनवरी को अपराधियों ने पूसा में मारी थी गोली पटना के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हुई मौत तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम एक आरोपित जेल में है बंद समस्तीपुर : अपराधियों की गोली से घायल पूसा का दवा दुकानदार पंकज कुमार की मौत मंगलवार रात पटना के एक […]
विज्ञापन
नौ जनवरी को अपराधियों ने पूसा में मारी थी गोली
पटना के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान हुई मौत
तीन डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम
एक आरोपित जेल में है बंद
समस्तीपुर : अपराधियों की गोली से घायल पूसा का दवा दुकानदार पंकज कुमार की मौत मंगलवार रात पटना के एक निजी नर्सिग होम में हो गई. पंकज को अपराधियों ने गत नौ जनवरी की रात उस समय गोली मार दी थी जब वह दवा दुकान बंद कर घर जा रहा था.
पंकज का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह सदर अस्पताल में तीन डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड ने किया. बोर्ड में अस्पताल उपाधीक्षक ए एन शाही के अलावा डॉ जयकांत पासवान व डॉ वरूण कुमार कुन्दू शामिल थे.
गौरतलब है कि इस गोली कांड में आरोपित बनाये गए प्रभात कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जांच में यह बात भी सामने आयी थी कि आपसी विवाद के कारण प्रभात ने दुकानदार को निशाना बनाया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंकज को गोली लगने के बाद शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था.जहां से उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था. वहां से परिवार के लोग उसे रूबन में भर्ती कराया था लेकिन उसकी जान नहीं बच पायी.
पंचनामा में गोली से जख्म की चर्चा नहीं
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पुलिस द्वारा पंकज के पंचनामा में गोली से जख्म की चर्चा नहीं थी. जिस कारण से मौत का कारण स्पष्ट जानने के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का कहना था कि जब यह स्पष्ट था कि पंकज को करीब दो माह पूर्व गोली मारी गई है जो पंचनामा में इसकी चर्चा क्यों नहीं की गई.डॉक्टर को दिग्भ्रमित करने के लिए पुलिस ने पंचनामा में गोली से जख्म की चर्चा नहीं की . अस्पताल सूत्रों का कहना है कि लाश के साथ आये वर्दी वाले मृतक का भेसरा प्रिजर्व करने की बात कर रहे थे. पुलिस के इस व्यवहार के कारण चर्चाओं का बाजार गर्म है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










