किरायेदार का सामान लूटा, मकान गिराया

Published at :27 Feb 2017 6:07 AM (IST)
विज्ञापन
किरायेदार का सामान लूटा, मकान गिराया

समस्तीपुर : शहर के मारवाड़ी बाजार में कतिपय लोगों ने व्यवसायी विकास बंका के कमरे का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान आदि लूट लिया व मकान को ढाह दिया. घटना को उस समय हुई जब व्यवसायी कोलकाता गये थे. पुलिस ने विकास के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. विकास गुरुद्वारा के सामने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के मारवाड़ी बाजार में कतिपय लोगों ने व्यवसायी विकास बंका के कमरे का ताला तोड़ कर लाखों रुपये का सामान आदि लूट लिया व मकान को ढाह दिया. घटना को उस समय हुई जब व्यवसायी कोलकाता गये थे. पुलिस ने विकास के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. विकास गुरुद्वारा के सामने वर्षो से किराये के मकान में रह रहे थे

पिछले दिनों वह बीमारी का उपचार कराने के लिए कोलकता गए तो 28 जनवरी को पास के एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि मकान मालिक जवाहर लाल साह ने आपके कमरे का ताला तोड़ कर सामान आदि अपने घर ले गया व मकान के पुराने भवन को तोड़ रहा है. आरोप है कि 23 फरवरी को वह कोलकाता से लौटे तो देखा कि वह जिस मकान में रह रहे थे वह मकान टूटा हुआ है वह उनका सामान आदि गायब है. नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन