77 केंद्रों पर 77,049 छात्र छात्राएं देंगे मैट्रिक परीक्षा

Published at :27 Feb 2017 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
77 केंद्रों पर 77,049 छात्र छात्राएं देंगे मैट्रिक परीक्षा

तैयारी . सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा एक्जाम समस्तीपुर : इंटरमीडिएट की शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के बाद जिला प्रशासन की नजर अब आगामी एक मार्च से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा पर टिक गयी है़ शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है़ जिला शिक्षा कार्यालय […]

विज्ञापन

तैयारी . सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा एक्जाम

समस्तीपुर : इंटरमीडिएट की शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के बाद जिला प्रशासन की नजर अब आगामी एक मार्च से शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा पर टिक गयी है़ शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है़
जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा के लिए जिले में कुल 77 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जिसमें कुल 77049 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे. खास बात यह है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र छात्राओं के लिये अलग अलग परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
परीक्षा को कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने को लेकर इंटर परीक्षा के तर्ज पर मैट्रिक परीक्षा भी सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी़ इसके लिये प्रशासन अभी से तैयारी जुट चुकी है़ आंशिक त्रुटि के कारण जिले के एक परीक्षा केंद्र में फेरबदल किया गया है़ परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी एवं अभिभावक अभी से शहर में ठहरने के जुगत में जुट गये है़ं परीक्षार्थी सेंटर वाले शहर में आशियाना तलाश उसे बुक करने का भी काम पूरा लिये हैं. 28 फरवरी तक परीक्षार्थी व उनके अभिभावक सेंटर वाले शहर में पहुंच जायेंगे. मकान से लेकर लॉज व होटल तक की बुकिंग हो गयी है़ छात्राओं के लिये गृह अनुमंडल तो छात्रों के लिये दूसरे अनुमंडल में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. नेत्रहीन परीक्षार्थियों को अपना एक सहयोगी रखने की अनुमति दी गयी है़ नेत्रहीन परीक्षार्थी अपने साथ एक सहयोगी रखकर परीक्षा दे पायेंगे.
केंद्राधीक्षक व वीक्षक भी नपेंगे
परीक्षा केंद्र के बाहर बरामदा या विद्यालय परिसर में कहीं भी परीक्षार्थी या कोई सामान जमा नहीं किया जायेगा़ परीक्षार्थी प्रवेश पत्र, कलम, घड़ी के अलावा कुछ भी केंद्र के भीतर नहीं ले जा सकेंगे. कहीं भी चिट पूर्जे का टुकड़ा मिला या किसी भी स्तर पर कदाचार हुई तो केंद्राधीक्षक से लेकर वीक्षक पर सीधे कार्रवाई होगी़ इस बार परीक्षा डय़ूटी में लगे शिक्षकों पर विशेष नजर रखी जायेगी़ जानकारी के मुताबिक 1713 वीक्षकों की तैनाती की जायेगी़ जबकि 2260 वीक्षकों को नियुक्ति पत्र भेजा जायेगा़
प्रशासन के रडार पर होंगे परीक्षार्थी व वीक्षक
सुबह 9. 15 से 9. 45 बजे तक
ही होगी परीक्षा केंद्र में इंट्री
डीएम प्रणव कुमार ने कहा कि परीक्षार्थियों को सुबह 9. 15 से लेकर 9. 45 बजे तक ही केंद्र के अंदर जाने के लिए इंट्री मिलेगी़ इसके बाद उन्हें प्रवेश करने पर रोक लगा दी जायेगी़ उन्होंने उपस्थित दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि वे लोग यह सुनिश्चित कर लें कि समय से सभी का मुख्य गेट पर ही पूरी तरह से सर्च हो जायेंगे ताकि अंदर किसी प्रकार का आपत्तिजनक समान पहुंच न सके. परीक्षा शुरु होने से लेकर समाप्ति तक जिले के तमाम फोटो स्टेट की दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी़ इसके लिये एसडीओ को निर्देशित किया गया है़
केंद्रों की होगी गहन जांच
परीक्षा शुरु होने से पहले केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट केंद्र के भीतर हर कमरे, टेबल, कुर्सी, बेंच, खिड़की, दरवाजा से लेकर आलमारी तक की जांच करेंगे ताकि कदाचार की किसी भी स्तर से गुंजाइश न रह जाये. बिहार बोर्ड ने आदेश दिया है कि परीक्षा केंद्रों पर वैसे कमरों को सील रखा जायेगा जिसका उपयोग नहीं किया जाता है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन