दस केंद्रों पर तैनात किये गये नये केंद्राधीक्षक

Published at :27 Feb 2017 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
दस केंद्रों पर तैनात किये गये नये केंद्राधीक्षक

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा को लेकर बनाये गये केंद्रों में से दस केंद्रों पर नये केंद्राधीक्षक की तैनाती की गयी है. डीइओ बीके ओझा ने बताया कि नये केंद्राधीक्षकों की सूची बोर्ड को भेजी जा रही है. एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी परीक्षा केंद्र पर उवि रुपौली के प्रभारी एचएम अनिल कुमार झा, समस्तीपुर कॉलेज पर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा को लेकर बनाये गये केंद्रों में से दस केंद्रों पर नये केंद्राधीक्षक की तैनाती की गयी है. डीइओ बीके ओझा ने बताया कि नये केंद्राधीक्षकों की सूची बोर्ड को भेजी जा रही है.

एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी परीक्षा केंद्र पर उवि रुपौली के प्रभारी एचएम अनिल कुमार झा, समस्तीपुर कॉलेज पर वनस्पति विभागाध्यक्ष प्रो. अजय कुमार सिन्हा, राजकीय अंबेदकर आवासीय विद्यालय रोसड़ा पर प्रभारी प्राचार्य रामदेव राय, एसकेआरएमएन कॉलेज रोसड़ा पर प्रभारी एचएम रामबालक महतो, महिला कॉलेज पर वरीय शिक्षक विगन राम को केंद्राधीक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. इसी तरह उमवि मोहनपुर परीक्षा केंद्र पर बीइओ इंद्रकांत सिंह,
आरबी कॉलेज दलसिंहसराय पर इतिहास विभागाध्यक्ष डा. संजय झा, भारती भवन संस्कृत उवि रोसड़ा पर उवि बल्लीपुर के वरीय शिक्षक दिनेश प्रसाद चौधरी, सेंट्रल पब्लिक स्कूल पर आरएसबी इंटर विद्यालय के एचएम मो.वल्लीउल्लाह एवं स्टूडेंट एकेडमी परीक्षा केंद्र पर शिक्षिका कुमारी निशा सिन्हा को केंद्राधीक्षक बनाया गया है.
डीइओ कार्यालय से प्राप्त करेंगे संयुक्त आदेश
सभी 77 केंद्रों के केंद्राधीक्षक सोमवार से जिला गोपनीय प्रशाखा के द्वारा जारी संयुक्त आदेश डीइओ कार्यालय से प्राप्त करेंगे. डीइओ बीके ओझा ने बताया कि संयुक्त आदेश में परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश डीएम व एसपी के द्वारा जारी की गयी है.जिसका पालन सभी केंद्राधीक्षक करेंगे. उन्होंने ससमय संयुक्त आदेश प्राप्त करने को केंद्राधीक्षक से कहा है.बताते चलें कि समस्तीपुर अनुमंडल में 41, रोसड़ा में 15, दलसिंहसराय में 12 एवं पटोरी में 9 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन