24 बोतल शराब संग दो पकड़ाये

Published at :23 Feb 2017 1:52 AM (IST)
विज्ञापन
24 बोतल शराब संग दो पकड़ाये

दलसिंहसराय : डीआइयू व थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर दलसिंहसराय शहर के 32 नंबर रेलवे गुमटी के समीप जाल बिछा कर दो बाइक सवार अवैध शराब कारोबारी को धर दबोचा़ साथ ही उनके पास से काले रंग के एक बैग में कपड़े में छुपा कर रॉयल स्टेज नामक […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय : डीआइयू व थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर दलसिंहसराय शहर के 32 नंबर रेलवे गुमटी के समीप जाल बिछा कर दो बाइक सवार अवैध शराब कारोबारी को धर दबोचा़ साथ ही उनके पास से काले रंग के एक बैग में कपड़े में छुपा कर रॉयल स्टेज नामक विदेशी शराब 750 एमएल की 24 बोतल बरामद की है.

एसआइ सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अवैध शराब कारोबारी विद्यापतिनगर से विभूतिपुर की तरफ शराब की खेप लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान 32 नंबर रेलवे गुमटी के समीप दोनों कारोबारी युवक को दबोचते हुए उनके पास से 24 बोतल विदेशी शराब जब्त की़
उसे बैग में छुपा कर रखा गया था़ धराये कारोबारी का नाम विभूतिपुर के सिंघिया घाट निवासी सुधीर सेठ का पुत्र अंजन कुमार 18 वर्ष व रामानुज सिंह के पुत्र राकेश कुमार 17 वर्ष बताते हुए कहा कि दोनों विद्यापतिनगर से शराब लेकर सिंघियाघाट जा रहे थ़े इसी दौरान दोनों को पकड़ा गया़ छापेमारी टीम में अखिलेश कुमार, सत्यप्रकाश झा, कृष्ण कुमार, उजियारपुर थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर, दलसिंहसराय थाने के सुनील कुमार, रामानुज सिंह आिद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन