डॉक्टर को चाकू से गोद कर किया घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Feb 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन

रुपये के िववाद में सौतेली मां व भाइयों ने िकया हमला समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाने के गुनाई बसही गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीण चिकित्सक सतीश कुमार साह को चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया गया. उन्हें ग्रामीणों ने गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल ग्रामीण चिकित्सक […]
विज्ञापन
रुपये के िववाद में सौतेली मां व भाइयों ने िकया हमला
समस्तीपुर : जिले के ताजपुर थाने के गुनाई बसही गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीण चिकित्सक सतीश कुमार साह को चाकू से गोद कर जख्मी कर दिया गया. उन्हें ग्रामीणों ने गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल ग्रामीण चिकित्सक का बयान नगर पुलिस ने दर्ज की है. घटना के संबंध में बताया गया है कि सतीश सुबह घरेलू काम से गांव गये थे. घर पहुंचते ही उसकी सौतेली मां फूलो देवी, भाई धीरज साह,नीरज साह आदि उस पर टूट पड़े.
इसी दौरान उक्त लोगों ने सतीश के पेट में चाकू गोद कर जख्मी कर दिया. नगर पुलिस को दिये गये बयान में आरोप लगाया गया है कि उनके पिताजी विनोद साह ने 13 जनवरी को गांव की एक जमीन 24 लाख रुपये में बची थी. वह उसी दिन से उक्त पैसे में अपना हिस्सा मांग रहे हैं, लेकिन उक्त लोग रुपये नहीं देना चाह रहे हैं. सुबह जब वह घर पहुंचे, तो सौतेली मां व भाइयों से जमीन बिक्री के पैसे में हिस्सा मांगा. इसी बात
डॉक्टर को चाकू…
पर सब उसपर टूट पड़े.
मां को बेल्ट से पीटा, सौतेले बाप की बाइक किया क्षतिग्रस्त. कलेक्ट्रेट में मंगलवार दोपहर उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक बेटे ने अपनी ही मां की बेल्ट से पिटाई कर दी. इस दौरान बीच बचाव करने आये सौतेले बाप के साथ भी दुर्व्यवहार किया व उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. बाद में पीड़ित थाने में पहुंच कर घटना की जानकारी नगर इंस्पेक्टर को दी. हालांकि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. घटना के संबंध में बताया गया है कि कलेक्ट्रेट के कार्यरत एक महिला कर्मी की पुत्री ने दो बच्चे होने के बावजूद दरभंगा के एक युवक से दूसरी शादी कर ली. दोनों बच्चे नानी के पास ही रहते हैं. लोगों ने बताया कि मंगलवार को उक्त महिला कलेक्ट्रेट में अपनी मां से मिलने पहुंची तो किसी बात पर उसकी बहस अपने पुत्र से हो गयी. फिर क्या था बेटा बेल्ट निकाल कर मां की पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान जब उसका सौतेला पिता दरभंगा निवासी बचाने आये, तो उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि बाद में उक्त युवक ने नगर पुलिस को सूचना देकर आरोप लगाया कि उसकी मां व सौतेला पिता उसे घर से भगाना चाहता है. नगर इंस्पेक्टर एचएन सिंह के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जिले के ताजपुर थाने के गुनाई बसही गांव की घटना
नगर पुलिस ने घायल का दर्ज किया बयान
जमीन की बिक्री में मांग रहे थे हिस्सेदारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










