ePaper

समस्तीपुर में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूटा बैंक, विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या

Updated at : 27 Dec 2016 3:19 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर में बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूटा बैंक, विरोध करने पर व्यक्ति की हत्या

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बैंक को लूट लिया. वारदात के समय एक व्यक्ति का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. स्थानीय पुलिस लूट में शामिल बदमाशों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय में मंगलवार की सुबह बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में बैंक को लूट लिया. वारदात के समय एक व्यक्ति का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है. स्थानीय पुलिस लूट में शामिल बदमाशों की तलाश करने में जुट गयी है, जिसमें अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के दलसिंहसराय स्थित असीनचक गांव के बैंक ऑफ बडौदा शाखा में हुई. सुबह बैंक की खिड़की तोड़कर अपराधी घुसे. इस दौरान पास में ही सो रहे एक दुकानदार की नींद अचानक से खुल गयी. उसने बैंक के पास जाकर देखा, तो उसकी नजर बदमाशों पर पड़ गयी. उधर, बदमाशों ने भी उसे देख लिया. चोरी पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने उस व्यक्ति पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन