ePaper

बैंक से नहीं निकल सका नोट, लोगों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

Updated at : 02 Dec 2016 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
बैंक से नहीं निकल सका नोट, लोगों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बैंक से नोट नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा खड़ा किया. घटना समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखी चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की है. बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा से पैसे की निकासी नहीं होने […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बैंक से नोट नहीं मिलने पर गुस्साए लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा खड़ा किया. घटना समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखी चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की है. बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा से पैसे की निकासी नहीं होने पर आक्रोशित लोगों ने समस्तीपुर-रोसड़ा रोड को ही जाम कर दिया.

सड़क पर हंगामा करने वालों का कहना है कि वे करीब चार दिनों से लगातार पैसे की निकासी करने के लिए बैंक ऑफ इंडिया की इस शाखा का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें पैसा नहीं दिया जा रहा है. उन लोगों का कहना है कि अभी किसी को अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे की जरूरत है, तो किसी अन्य महत्वपूर्ण कामों के लिए. नौबत यह कि सड़क को करीब तीन घंटे तक जाम रखने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन