बिहार : समस्तीपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे

समस्तीपुर : जिले के वैनी थाने के मोहम्मदपुर कुआरी गांव में बुधवार रात छोटे भाई बहनों के साथ अकेली सो रही एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया. हल्ला होने पर जब आसपास के लोग जुटे तो एक आरोपित फरार हो गया जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया. हालांकि बाद में वह […]
समस्तीपुर : जिले के वैनी थाने के मोहम्मदपुर कुआरी गांव में बुधवार रात छोटे भाई बहनों के साथ अकेली सो रही एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया. हल्ला होने पर जब आसपास के लोग जुटे तो एक आरोपित फरार हो गया जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया. हालांकि बाद में वह भी ग्रामीणों को चकमा देकर फरार हो गया. युवकों के भाग जाने के बाद गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने युवती पर चरित्रहीनहोने का आरोप लगाकरउसके सिर के बाल काट कर उसे सजा दी. गांव में हुए इस तालिबानी कार्रवाई पर पूरा इलाका सन्न है. स्थानीय लोग दोषियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
दो युवकों पर है आरोप
वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को अपने कब्जे में लेकर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां मेडिकल बोर्ड ने किशोरी की जांच की. घटना के संबंध मेंबताया गया है कि रात किशोरी अपने छोटे भाई बहनों के साथ अकेली सो रही थी. घर के बड़े सदस्य नही थे. आरोप है कि अरुण व नाजिम नामक दो युवक उसके घर में घुस गए और किशोरी से दोनों ने दुष्कर्म किया. चर्चा है कि आसपास के लोगों को इस घटना की भनक लग गई. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक भागने लगे तो ग्रामीणों ने भाग रहे युवकों में से एक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी.
पुलिस ने शुरू की जांच
चर्चा है कि सुबह जबतक पुलिस आयी ग्रामीणों को चकमा देकर उक्त युवक भी फरार हो गया. जिससे नाराज ग्रामीणों किशोरी पर भी तरह-तरह का आरोप लगाते हुए सिर का बाल आदि भी काट दिया. थानाध्यक्ष बी के भारती ने बताया कि ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. इस मामले में किशोरी के बयान पर अरुण व नाजिम को आरोपित किया गया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




