वीरभूमि बेरई में हो रही शुभानंदी दुर्गा की पूजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

हथौड़ी : क्षेत्र के वीरभूमि बेरई में स्थित शुभानंदी दुर्गा की पूजा धूमधाम से चल रही है. मंत्रोच्चार व भजन-कीर्तन से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है. हर दिन भजन-कीर्तन व आध्यात्मिक संवाद के साथ ही ग्रामीणों को रामायण सीरियल दिखाया जाता है. मां के दर्शन-पूजन को रोजाना आस-पास के गांवों के लोग पहुंचते […]
विज्ञापन
हथौड़ी : क्षेत्र के वीरभूमि बेरई में स्थित शुभानंदी दुर्गा की पूजा धूमधाम से चल रही है. मंत्रोच्चार व भजन-कीर्तन से गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है. हर दिन भजन-कीर्तन व आध्यात्मिक संवाद के साथ ही ग्रामीणों को रामायण सीरियल दिखाया जाता है.
मां के दर्शन-पूजन को रोजाना आस-पास के गांवों के लोग पहुंचते हैं. शुभानंदी दुर्गा की पूजा धार्मिक व आध्यात्मिक वातावरण में हरेंद्र कुमार उर्फ मंटू सिंह की देखरेख में चल रही है.
सुबह से ही पूजन-अर्चन शुरू हो जाता है. यहां वर्ष 1996 में साहित्यकार संजय पंकज ने मंदिर का निर्माण कराकर अष्टभुजा वाली दुर्गा प्रतिमा स्थापित करायी थी. तभी से हर साल धूमधाम से पूजा होती है. चैत्र व शरद मास के नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है. श्री पंकज ने उसी समय से लोगों को जागरूक करके बलि प्रथा भी समाप्त करा दी. नवरात्र में चल रहे विभिन्न आयोजनों में गांव के प्रवेश कुमार, विपिन सिंह, मुखिया विभू कुमारी, डॉ केशव किशोर के साथ ही क्षेत्र के अन्य गांवों के लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.
मंत्रोच्चार व भजन संकीर्तन से माहौल हुआ भक्तिमय
1996 में की गयी थी अष्टभुजा
वाली दुर्गा की स्थापना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










