नाव कंपनी को किया ब्लैक लिस्ट

Published at :07 Oct 2016 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
नाव कंपनी को किया ब्लैक लिस्ट

समस्तीपुर : इसे तो महज संयोग ही कहा जा सकता है कि इस बार जिले में बाढ़ का कहर कुछ ही अंतराल पर थम गया. इसमें भी वह स्थिति नहीं आयी, जिसमें बड़े नाव की आवश्यकता पड़ती. अन्यथा आपदा विभाग ने जिस कंपनी से नाव की आपूर्ति के लिए अनुबंध किया था, वह बीच मंझधार […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : इसे तो महज संयोग ही कहा जा सकता है कि इस बार जिले में बाढ़ का कहर कुछ ही अंतराल पर थम गया. इसमें भी वह स्थिति नहीं आयी, जिसमें बड़े नाव की आवश्यकता पड़ती. अन्यथा आपदा विभाग ने जिस कंपनी से नाव की आपूर्ति के लिए अनुबंध किया था, वह बीच मंझधार में ही दगा दे गया. आपदा प्रबंधन विभाग ने इस वर्ष जिले में बाढ़ के दौरान तीन बड़े नाव की व्यवस्था की थी.

इसके लिए पटना सिटी के दमराही घाट की राम बाबू शर्मा कंपनी को जिम्मेदारी दी गयी थी. लेकिन नाव आपूर्ति की बारी आयी, तो इसने एक बड़ी नाव ही उपलब्ध करायी. दो नावों की प्रतीक्षा होती रही. पूरा सीजन बीत जाने के बाद भी नाव उपलब्ध नहीं करायी गयी. इसको लेकर जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने पटना सिटी के दमराही घाट निवासी राम बाबू शर्मा कंपनी का नाम काली सूची में डाल दिया है. इसके साथ ही इनकी पंद्रह हजार रुपये की जमानत राशि को भी जब्त कर ली गया है.
संवेदक से जिले में तीन बड़ी नावों की आपूर्ति का करार किया गया था. मगर, इसमें से एक ही बड़ी नाव की आपूर्ति की जा सकी थी. इसको लेकर विभाग ने पहले भी संवेदक से स्पष्टीकरण पूछा था. इसमें उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए नाव आपूर्ति में देरी होने की बात कबूली थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन