दुकानों पर उमड़ रही भीड़
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

खुशखबरी प्रभात खबर के शाॅपिंग फेस्टिवल का उठायें लाभ दो सौ से अिधक की खरीदारी पर उपहार पाने का मिलेगा मौका समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के अवसर पर लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की जाती है. लोगों को उत्साह व उमंग देखते ही बनता है. घर की महिलाएं, बच्चे, बूढ़े आदि इस खरीदारी के लिये अपनी […]
विज्ञापन
खुशखबरी प्रभात खबर के शाॅपिंग फेस्टिवल का उठायें लाभ
दो सौ से अिधक की खरीदारी पर उपहार पाने का मिलेगा मौका
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के अवसर पर लोगों द्वारा जमकर खरीदारी की जाती है. लोगों को उत्साह व उमंग देखते ही बनता है. घर की महिलाएं, बच्चे, बूढ़े आदि इस खरीदारी के लिये अपनी योजना बनाते हैं. दुर्गा पूजा की तिथि जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, लोगों की भीड़ दुकानों पर खरीदारी के लिये उमड़ने लगी है. ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी प्रभात खबर ने ग्राहकों के लिये शॉपिंग फेस्टिवल का ऑफर लाया है. यदि आप दो सौ से अधिक की खरीदारी करते हैं तो आपको उपहार पाने का मौका भी मिलेगा. यह उपहार चुनिंदा दुकानों से खरीदारी पर ही मिलेगा.
यह उपहार प्रभात खबर की ओर से दिये जायेंगे. चुनिंदा प्रतिष्ठानों में स्टेशन रोड स्थित आलीशान क्रॉकरी, कैलाश कॉम्पलैक्स स्थित लेडी गार्डेन, गुदरी बाजार स्थित माधुरी आभूषण, रोसड़ा के महावीर चौक स्थित सैमसंग प्लाजा, भारती ब्रॉडबैंड, गुदरी रोड दलसिंहसराय के मिथिला अलंकार ज्वेलर्स, शकुंतला टीवीएस एजेंसी एवं हसनपुर बाजार के जगदीश ट्रेडिंग कंपनी शामिल हैं. इन दुकानों से यदि आप दो सौ रुपये से अधिक की खरीदारी करते हैं, तो प्रभात खबर के उपहार योजना में आप शामिल हो सकते हैं. इसके लिए आपको दिये गये नंबर पर एसएमएस करना होगा.
रोसड़ा महावीर चौक स्थित सैमसंग प्लाजा में खरीदारी करते लोग.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










