मुहर्रम के रोज भी कुछ ऐसी ही व्यवस्था दिखेगी सड़कों पर

Published at :06 Oct 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
मुहर्रम के रोज भी कुछ ऐसी ही व्यवस्था दिखेगी सड़कों पर

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर नगर परिषद भी पूरी तैयारी कर रखा है. इस बार 24 घंटे राउंड द क्लॉक पूजा पंडालों की सफाई करायी जायेगी. इसको लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन ने सफाईकर्मियों के साथ बैठक कर व्यवस्था की रूपरेखा भी तैयार कर लिया है. शहर के कुल […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा व मुहर्रम को लेकर नगर परिषद भी पूरी तैयारी कर रखा है. इस बार 24 घंटे राउंड द क्लॉक पूजा पंडालों की सफाई करायी जायेगी. इसको लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र सुमन ने सफाईकर्मियों के साथ बैठक कर व्यवस्था की रूपरेखा भी तैयार कर लिया है. शहर के कुल 15 निबंधित पूजा पंडालों में एक-एक सफाई कश एवं ठेला मजदूर को तैनात भी कर दिया गया है.

जिनके जिम्मे पंडालों की सफाई व्यवस्था रहेगी और वे 24 घंटे राउंड द क्लॉक दो सौ गज की दूरी में सफाई सुनिश्चित करेंगे. इसके अलावा प्रतिमा विसर्जन को लेकर घाटों की सफाई व बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गयी है. वहीं पंडालों एवं घाट के आसपास चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं फॉगिंग भी कराया जायेगा. मेला की भीड़ को देखते हुए शहर में लाइटिंग की व्यवस्था भी दुरुस्त की जा रही है. दुर्गा पूजा के उपरांत मुहर्रम को लेकर नगर परिषद ने प्लानिंग किया है. ताजिया मिलान के रूट को देखते हुए नीम चौक एवं गोला रोड की सफाई के लिए भी सफाईकर्मी को तैनात कर दिया गया है.

इन पंडालों के लिए कर्मी तैनात: बारह पत्थर दुर्गा स्थान, स्टेडियम मार्केट दुर्गा स्थान, कचहरी कैंपस पूजा पंडाल, बस स्टैंड दुर्गा स्थान, ताजपुर रोड दुर्गा स्थान, आजाद चौक दुर्गा स्थान, गंडक कॉलोनी दुर्गा स्थान, स्टेशन रोड पूजा पंडाल, मूलचंद रोड दुर्गा स्थान, पुरानी सिढ़ीघाट दुर्गा स्थान, भूतनाथ मंदिर दुर्गा स्थान, बहादुरपुर पुरानी दुर्गा स्थान, बहादुरपुर शिव दुर्गा मंदिर, कृष्णा टॉकिज दुर्गा स्थान, बहादुरपुर डेहुरी दुर्गा स्थान, माधुरी चौक पेपर मिल रोड पूजा पंडाल.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन