लड़कियों व महिलाओं से छेड़खानी में 11 को जेल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Oct 2016 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

थाना परिसर में गिरफ्तार युवक. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव की घटना समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के सिलौत गांव में दुर्गा मंदिर से लौट रही लड़कियों व महिलाओं से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने 11 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस दौरान मंगलवार को दिनभर थाने पर हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. […]
विज्ञापन
थाना परिसर में गिरफ्तार युवक.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव की घटना
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने के सिलौत गांव में दुर्गा मंदिर से लौट रही लड़कियों व महिलाओं से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने 11 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस दौरान मंगलवार को दिनभर थाने पर हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. आरोपितों को छुड़ाने व पीडि़त परिवारों को मनाने के लिए सफेदपोशो का एक तबका लगा रहा. लेकिन पीड़ित पक्ष के लोग नहीं माने. अंत: ग्रामीणों द्वारा पुलिस के हवाले किये गए युवकों को जेल भेज दिया गया.
इस मामले में सिलौत गांव के अशोक झा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
जेल भेजे गये युवकों में मो. मिराज, अजन रहमान, अफलज खान, मो.कैयान, प्रशांत कुमार, सोनू कुमार,अहमद रजा, मो. सुलेमान,मो. मासूम,मो. नसीम व मो. शहनवाज अहमद शामिल है. गिरफ्तार लोगों में अधिकतर शहर के धर्मपुर मोहल्ला के युवक हैं. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है गांव से काॅलेज व स्कूल जाने वाली लड़कियों के साथ आये दिन छेड़खानी की सूचना मिलती रहती थी. सोमवार शाम में 23-30 की संख्या में बाइक पर सवार युवक मंदिर आने व जाने वाली लड़कियों व महिला से छेड़खानी की रहे थे. इसी दौरान युवकों ने शाम में मंदिर से आरती कर लौट रहे लड़कियों से छेड़खानी शुरू कर दी.
लड़की और महिलाएं भागने लगी. तो युवक बाइक से उसका पीछा कर गांव में घुस आये और कुछ लड़कियों को जबरन उठा कर ले जाना चाह रहे थे. इस दौरान कुछ युवक हाथ में पिस्तौल भी चमका रहे थे. हल्ला होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी लोगों ने उपरोक्त युवकों को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी. गुस्साये लोगों ने युवकों की आधा दर्जन बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को युवकों को सौंप दिया.
दिनभर चलता रहा हाइवोल्टेज ड्रामा
छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार युवकों को छुड़ाने व पीड़ितों को मनाने के लिए दिनभर थाना व सिलौत गांव में लोगों की भीड़ लगी रही.कोई पुलिस को मैनेज करने में लगा था तो कोई पीड़ित परिवार को मनाने के लिए गांव में आरजू मिन्नत कर रहे थे. चर्चा है कि एक बड़े नेता के दबाव में पीड़ित परिवार मान भी गये लेकिन तब तक प्राथमिकी दर्ज हो गयी थी. हालांकि जेल जाने वक्त भी युवकों के चेहरे पर पछतावा नहीं झलक रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










