रेलकर्मियों ने जंकशन को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Oct 2016 2:11 AM (IST)
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक के जरिये रेलवे में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान समस्तीपुर : गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को स्थानीय स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलवे ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान डीआरएम सुधांशु शर्मा ने स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रेलवे अधिकारी व रेलकर्मियों को स्टेशन व रेलवे परिसर को […]
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के जरिये रेलवे में चला स्वच्छता जागरूकता अभियान
समस्तीपुर : गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को स्थानीय स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेलवे ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान डीआरएम सुधांशु शर्मा ने स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर रेलवे अधिकारी व रेलकर्मियों को स्टेशन व रेलवे परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलायी. इस दौरान मंडल के सभी शाखा अधिकारी आदि उपस्थित थे. इससे पूर्व डीआरएम ने स्टेशन पर चल रहे लिफ्ट व पुल निर्माण कार्य का भी जायजा लिया. उन्होंने कार्य एजेंसी को जल्द-से-जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया. इस मौके पर कचरा महाराज नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया.
डीआरएम ने स्टेशन पर आम यात्रियों से संवाद कर उनसे स्टेशन पर ट्रेनों की साफ-सफाई में सहयोग का आह्वान किया. उधर, उससे पूर्व रेलवे के स्काउट व गाइड के बच्चों ने रेलवे परिसर में जागरूकता रैली निकाली. रैली रेलवे स्काडट डेन से चल कर विभिन्न रेलवे कॉलोनी होते हुए स्टेशन पर पहुंची. रैली का नेतृत्व संगठन आयुक्त रवींद्र कुमार ने किया. जबकि इस दौरान प्रियेश श्रीवास्त, गजनफर इमाम, मोहन, नीतेश , सुनील, निलेश, नुरूल, अंशु आयुश सोनमणि,काजल, रीया, कोमल, स्वेता, खुशी, पल्लवी आदि ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










