सात दिनों से सर्वर खराब, स्मार्ट कार्ड बनना ठप

Published at :02 Oct 2016 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
सात दिनों से सर्वर खराब, स्मार्ट कार्ड बनना ठप

समस्तीपुर : जिला परिवहन कार्यालय मेें विगत सप्ताह से स्मार्ट कार्ड बनाने का कम ठप पड़ा है. परिवहन कार्यालय में सर्वर की खराबी के कारण लोगों का स्मार्ट कार्ड नहीं बनाया जा रहा है. इससे लोग जिला परिवहन कार्यालय से वापस लौट रहे हैं. इस बाबत विभाग की ओर से बताया गया कि सर्वर में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला परिवहन कार्यालय मेें विगत सप्ताह से स्मार्ट कार्ड बनाने का कम ठप पड़ा है. परिवहन कार्यालय में सर्वर की खराबी के कारण लोगों का स्मार्ट कार्ड नहीं बनाया जा रहा है. इससे लोग जिला परिवहन कार्यालय से वापस लौट रहे हैं. इस बाबत विभाग की ओर से बताया गया कि सर्वर में खराबी है. इसके कारण कार्ड नहीं बन पा रहा है. इसकी सूचना मुख्यालय को दे दी गयी है. सोमवार या मंगलवार तक वहां से तकनीकी कर्मचारियों को भेजकर सर्वर को ठीक किया जायेगा. वहीं सर्वर में गड़बड़ी के कारण लोगों के ड्राइविंग कार्ड का लाइसेंस का स्मार्ट कार्ड बनाने आते तो हैं, मगर वहां से खाली हाथ वापस लौट जाते हैं. औसतन रोजाना 200 से अधिक लोगों का स्मार्ट कार्ड कार्यालय में बनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन