शहर के एक होटल से नशे में हंगामा करते दो पकड़ाये

Published at :02 Oct 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
शहर के एक होटल से नशे में हंगामा करते दो पकड़ाये

डॉक्टर ने जांच में कहा, शराब के नशे में थे दोनों युवक समस्तीपुर : शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे से नगर पुलिस ने दो युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. युवकों की पहचान जितवारपुर के परमानंद राय व पूर्णिया के रूपेश कुमार के रूप में की गयी है. […]

विज्ञापन

डॉक्टर ने जांच में कहा, शराब के नशे में थे दोनों युवक

समस्तीपुर : शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल के कमरे से नगर पुलिस ने दो युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. युवकों की पहचान जितवारपुर के परमानंद राय व पूर्णिया के रूपेश कुमार के रूप में की गयी है. रूपेश एक निजी मार्केटिंग कंपनी का मैनेज बताया गया है. नगर पुलिस ने दोनों युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. हालांकि, चर्चा है कि दोनों युवक के साथ उक्त होटल के कमरे में जिले के एक थाने में पदस्थापित दारोगा भी था.
इस बारे में कोई भी पुलिस पदाधिकारी अधिकारिक दौर पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है. घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार देर रात किसी ने नगर पुलिस को सूचना दी कि स्टेशन रोड स्थित होटल के कमरे में कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं. सूचना पर पुलिस ने नशे की हालत में दो को गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को जेल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन