मध्याह्न भोजन का बदला मेनू, कल से होगा लागू

Published at :30 Sep 2016 3:18 AM (IST)
विज्ञापन
मध्याह्न भोजन का बदला मेनू, कल से होगा लागू

बुधवार को खिचड़ी चोखा के साथ मिलेगा बच्चों को मौसमी फल निदेशक ने सभी जिले को भेजा पत्र, कहा, नवीन मेनू को करें लागू समस्तीपुर : स्कूलों में अब बच्चों को नवीन मेनू के अनुसार भोजन दिया जायेगा. यह नया मेनू एक अक्तूबर से लागू होगा. बुधवार को खिचड़ी चोखा के साथ-साथ मौसमी फल भी […]

विज्ञापन

बुधवार को खिचड़ी चोखा के साथ मिलेगा बच्चों को मौसमी फल

निदेशक ने सभी जिले को भेजा पत्र, कहा, नवीन मेनू को करें लागू
समस्तीपुर : स्कूलों में अब बच्चों को नवीन मेनू के अनुसार भोजन दिया जायेगा. यह नया मेनू एक अक्तूबर से लागू होगा. बुधवार को खिचड़ी चोखा के साथ-साथ मौसमी फल भी दिये जायेंगे. मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक ने सभी जिले को पत्र भेजकर सख्ती से नवीन मेनू को लागू करने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर को मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक हरिहर प्रसाद ने सभी जिले को भेजे पत्र में कहा है कि अक्तूबर माह से मध्याह्न भोजना योजना के मेनू को सख्ती से लागू करवायें.
इसके साथ ही एगमार्क युक्त मसाला एवं आयोडिन नमक का ही उपयोग किया जाये. खाद्य तेल के रूप में भी एगमार्क युक्त रिफाइनल तेल/ शुद्ध सरसों के तेल का ही उपयोग किया जाये. स्थानीय स्तर पर उपलब्ध ताजा सब्जी जैसे पालक, पत्ता गोभी, गोभी, नेनुआ, झिगनी, गाजर, मूली, ताजा हरा मटर, टमाटर, लाल साग, कद्दू, सलजम, भिंडी, सहजन, बीन, बोरो, पत्तीदार सब्जियों आदि का उपयोग मेनू में किया जाना है. रसोइया के द्वारा भोजन तैयार करने के बाद इसे प्रधानाध्यापक स्वयं, प्रभारी, विद्यालय शिक्षा समिति का सचिव, सदस्य आदि के द्वारा चखा जायेगा. इसके बाद ही बच्चों को दिया जायेगा. सलाद के लिए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खीरा, गाजर,मूली,टमाटर, चुकंदर, प्याज, नींबू आदि का उपयोग किया जाये.
इस मेनू के अनुसार बच्चों को मिलेगा भोजन
सोमवार : चावल, मिश्रित दाल, हरी सब्जी
मंगलवार : जीरा चावल, सोयाबीन, आलू की सब्जी
बुधवार : खिचड़ी (हरी सब्जी युक्त), चोखा, केला या मौसमी फल
गुरुवार : चावल, मिश्रित दाल, हरी सब्जी
शुक्रवार : पुलाव, काबुली चना/ लाल चना का छोला, हरा सलाद
शनिवार : खिचड़ी (हरी सब्जी युक्त), चोखा, केला या मौसमी फल
प्रतिदिन उपलब्ध करायी जाने वाली प्रोटीन, कैलोरी व अन्य
मद कक्षा एक से पांच कक्षा छह से आठ
कैलोरी : 450 700
प्रोटीन : 12 ग्राम 20 ग्राम
सूक्ष्म पोषक तत्व : आयरन, फौलिक एसिड, विटामिन ए आदि की पर्याप्त मात्रा.
निदेशक से प्राप्त नवीन मेनू को सभी स्कूलों को भेजा जा रहा है. हर हाल में अक्तूबर माह से इसे लागू करने का निर्देश संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों, प्रखंड साधनसेवियों को दिया गया है.
संजय कुमार चौधरी, डीपीओ मध्याह्न भोजन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन