फर्जी आवास सहायक पुलिस हिरासत में

ताजपुर : हरिशंकरपुर बघौनी पंचायत में मुखिया राखी सिंह के तत्परता से फर्जी आवास सहायक को पकड़ा गया. ग्रामीणों ने उसे बंगरा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. युवक की पहचान सोमनाहा निवासी नागेन्द्र पंडित के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गयी. युवक फर्जी आवास सहायक बनकर […]
ताजपुर : हरिशंकरपुर बघौनी पंचायत में मुखिया राखी सिंह के तत्परता से फर्जी आवास सहायक को पकड़ा गया. ग्रामीणों ने उसे बंगरा पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. युवक की पहचान सोमनाहा निवासी नागेन्द्र पंडित के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में की गयी. युवक फर्जी आवास सहायक बनकर पंचायत के गरीब लोगों से इंदिरा आवास दिलाने के नाम पर अवैध राशि की उगाही कर रहा था.
इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा मुखिया को पूर्व में दिया गया था. गुरुवार को पुन: युवक ने गांव के बैदेही देवी, सुरज दास, सोनू कुमार एवं राजकुमारी देवी से इंदिरा आवास के नाम पर पंद्रह-पंद्रह सौ रुपये ठग लिया था. इसकी जानकारी जैसे ही वार्ड सदस्य सुदिन दास को हुई उसने उसे पकड़ कर मुखिया को सूचना दी. युवक अपने आप को मुखिया का भतिजा कह रहा था़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










