समस्तीपुर जिले में 85 घर जले, लाखों रुपये की क्षति

Updated at : 02 May 2024 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
समस्तीपुर जिले में 85 घर जले, लाखों रुपये की क्षति

थाना क्षेत्र की बेलसंडी पंचायत के बखारी गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से 50 से अधिक घर जलकर राख हो गये. अगलगी की इस घटना में घर के अंदर रखें अनाज, कपड़े, फर्नीचर, नकदी सहित लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

बिथान . थाना क्षेत्र की बेलसंडी पंचायत के बखारी गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से 50 से अधिक घर जलकर राख हो गये. अगलगी की इस घटना में घर के अंदर रखें अनाज, कपड़े, फर्नीचर, नकदी सहित लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. आग लगने के बारे में बताया जाता है कि गांव में किसी घर में दोपहर में खाना बनाने के दौरान आग लगी. आग की लपट को काबू पाने में लोग विवश रहे, धीरे-धीरे आग पचास घरों को चपेट में ले लिया. लोग रोते-विलखते अपने घर के सामान बचाने के प्रयास में लगे रहे. अगलगी के समय तेज पछुआ हवा रौद्ररुप धारण किए हुए थी. लोग अपने आशियाने को अपनी आंखों के सामने जलते देखते रह गये, कुछ भी नहीं बचा. सूचना मिलते ही लरझाघाट थानाध्यक्ष अनिल कुमार रजक ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे. इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी तब जाकर आग पर काबू पाया गया. पीड़ित परिवार बेघर हो गये हैं. इस घटना में धर्मेंद्र सदा, अवध सदा, राम उदगार सदा, उमेश सदा, अनीता देवी, रामसर देवी, नक्षत्र सदा, विकास सदा, पशुपति मुखिया, महेंद्र मुखिया, लाल देवी समेत 50 लोगों के घर जलकर राख हो गये. वहीं, बिथान थाना क्षेत्र के टैगरहा गांव में आग लगने से रामकिशुन महतो का घर जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मस्तल्लीपुर व अन्दौर भुइयां स्थान पर गुरुवार को आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गए. ग्रामीणों व दमकल कर्मियों के सहयोग से आग की लपटों को अन्य घरों में फैलने से रोका गया. आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी. मस्तल्लीपुर के अग्निपीड़ित रामचंद्र साह के घर में 2 लाख रुपये नकद सहित अन्य आवश्यक सामान जलकर राख हो गए.इधर,अन्दौर भुइयां स्थान में उमेश पासवान के घर में आग लगने से हजारों रुपए के सामान जलकर नष्ट हो गए.वहीं सीओ ब्रजेश कुमार द्विवेदी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व विधायक प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. वहीं, वारिसनगर प्रखंड मुख्यालय से सटे मनियारपुर गांव के वार्ड संख्या छह में बुधवार की देर शाम लगी आग से दो दर्जन आवासीय व गैर आवासीय घर जलकर राख हो गये. घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों व स्थानीय थाने पर मौजूद अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया. घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के अनुसार संध्या करीब साढ़े सात बजे एक घर से अचानक की आग की लपटें निकलते लोगों ने देखी. देखते ही गांव में हड़कंप मच गया लोग अपने-अपने घरों से सामान निकालने का भरसक प्रयास करने लगे परन्तु आग का रौद्र रूप देख लोगों का साहस जवाब दे गया. ग्रामीण बताते हैं कि एक गैर आवासीय फूस की घर में जल रही मोमबत्ती गिर जाने के कारण आग लगी.देखते ही देखते दो दर्जन गरीबों का आशियाना जल गया. इधर घटना की सूचना पर जांच करने पहुंची प्रशासन 12 आवासीय व 11 गैर आवासीय घर जलने की पुष्टि की है. साथ ही सरकारी स्तर पर दी जाने वाली मदद का भरोसा दिलाया है. आवासीय घर जलने वाले अग्निपीड़ितों में रामभरोस राय, कौलाश राय, संगीत राय, उपेंद्र राय, रामप्रवेश राय, विजनेश राय, उत्तम राय, लालबाबू महतो, प्रदीप राय, जगदीश राय, विमलेश राय व रामश्रेष्ठ महतो.वहीं गैर आवासीय घर जलने वाले अग्निपीड़ितों में श्रवण महतो, रामसूरत पासवान, पंकज महतो, सुधीर कुमार राय, अमित कुमार राय, गोविंद महतो, शिवनारायण महतो, किशन महतो, दिनेश महतो, मनोज साह व राजू साह शामिल हैं. इधर,पूसा थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव के वार्ड 2 में करकट व फूस से बने एक घर में गुरुवार को आग लग गयी. आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी ,जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय थाना के दमकल गाड़ी को दी, पीड़ित स्वर्गीय जपती राय के पुत्र मनीष कुमार हैं. मौके पर मौजूद मनीष कुमार ने बताया कि खाने के लिए रखा आलू, गेहूं , कपड़ा व नगदी सहित बकरी के दो बच्चा जलकर राख हो गया है. उसने कहा कि हजारों रुपये की संपत्ति नुकसान हुआ. इसकी सूचना स्थानीय अंचलाधिकारी को दी गयी. मौके पर दमकल कर्मी दिलजान, विपिन कुमार सहित ग्रामीण मौजूद थे. मोरवा प्रखंड अंतर्गत हलई थाना क्षेत्र की बाजितपुर करनैल पंचायत के कौवा गांव स्थित वार्ड 10 में गुरुवार की दोपहर को आगलगी की भीषण घटना हो गयी. जब तक कुछ लोग कुछ समझ पाते आग तेज पछुआ हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया. इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घरों को काफी नुकसान पहुंचा है. वहीं, एक गाय का बछड़ा भी बुरी तरह झुलस गया. घटना के कारण का पता नहीं चल सका है, लेकिन आग की लपट देखकर लोग दौड़ पड़े और इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लोगों के द्वारा भी आग बुझाने का भरसक प्रयास किया गया. लेकिन इस बीच हरिनंदन राय, रामबली राय, संजय राय ,भज्जू राय ,विकास कुमार, रंजीत कुमार राय एवं राजू कुमार राय के घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना अंचलाधिकारी को देकर मुआवजा की मांग की. घटना के बाद अग्नि पीड़ितों में मातम का माहौल है. घायल बछड़ा का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन