दोपहर 12 से दो बजे तक नहीं थे चिकित्सक आरोपितों ने किया सरेंडर

समस्तीपुर : रेलवे के स्क्रैप डिपो से पिछले दिनों 48 पीस बैट्री चोरी मामले में बुधवार को चार आरोपितों ने रेलवे कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वालों में संजय राय, वसंत साह, दिलीप साह व संजीत कुमार शामिल हैं. हालांकि, इस मामले में अब भी महेश कुमार महतो, अजय कुमार व जितेंद्र कुमार […]
समस्तीपुर : रेलवे के स्क्रैप डिपो से पिछले दिनों 48 पीस बैट्री चोरी मामले में बुधवार को चार आरोपितों ने रेलवे कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वालों में संजय राय, वसंत साह, दिलीप साह व संजीत कुमार शामिल हैं. हालांकि, इस मामले में अब भी महेश कुमार महतो, अजय कुमार व जितेंद्र कुमार उर्फ हड्डी फरार हैं.
आरपीएफ इंस्पेक्टर एन मांझी ने बताया कि लगातार हो रही छापेमारी के कारण आरोपितों ने कोर्ट में सरेंडर किया है. उन्होंने कहा कि इस कांड में जो भी आरोपित फरार चल रहे हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें पिछले दिनों उक्त अपराधी सोनेलाल ढाला स्थित रेलवे के स्क्रैप डिपो से 48 पीस बैट्री की चोरी कर भाग रहे थे. सिपाही ने पास के मसलनचक गांव तक पीछा का एक चोर को गिरफ्तार कर बैट्री बरामद किया था. इस दौरान पुलिस और चोर के बीच उठा-पटकी भी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










