मउ बाजार से बढ़ौना घाट तक 22 करोड़ से बनेगी नयी सड़क

समस्तीपुर : जिले में परिवहन व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की दिशा में एक बार फिर जिला को सौगात मिला है. विद्यापतिनगर के मउ बाजार से लेकर बढ़ौना घाट तक नयी सड़क का निर्माण किया जायेगा. इस सड़क के उन्नयन पर लगभग 22 करोड़ खर्च होंगे. इस दौरान पूरे गोलाकार खंड पर नये सिरे […]
समस्तीपुर : जिले में परिवहन व्यवस्था को और भी बेहतर बनाने की दिशा में एक बार फिर जिला को सौगात मिला है. विद्यापतिनगर के मउ बाजार से लेकर बढ़ौना घाट तक नयी सड़क का निर्माण किया जायेगा. इस सड़क के उन्नयन पर लगभग 22 करोड़ खर्च होंगे. इस दौरान पूरे गोलाकार खंड पर नये सिरे से सड़क का निर्माण किया जायेगा. इस सड़क की दूरी लगभग 18 किमी है. इसके उन्नयन की जिम्मेवारी पथ निर्माण विभाग को सुपुर्द की गयी है. हालांकि, विभाग पुरानी सड़क को ही नये सिरे से बनायेगा. अभी यहां की सड़क की स्थिति काफी जर्जर है.
हालात यह है कि यहां की सड़कें सिंगल लेन भी नहीं हैं. अमूमन एक लेन की चौड़ाई 3.75 मीटर के आसपास होती है. इस बाबत पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता लालमोहन प्रजापति ने बताया कि इस योजना के तहत सड़क को उन्नत स्तर का बनाया जायेगा. बताते चलें कि मउ बाजार से लेकर बढ़ौना घाट सड़क लोगों के आवागमन का मुख्य रास्ता है. इसके आसपास लगभग 30 हजार से अधिक आबादी रहती है. इसके आवागमन का एकमात्र रास्ता यह ही है. यह सड़क लोगों की जीवन पद्धति से सीधे जुड़ी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










