पीठासीन पदाधिकारी को आया हार्ट अटैक

समस्तीपुर : जिला परिषद क्षेत्र संख्या दस के चुनाव के दौरान गुरुवार को एक पीठासीन पदाधिकारी को अचानक दिल का दौरा पड़ गया. तत्काल उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां कुछ देर के प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. हालांकि, उन्हें चिकित्सकों ने […]
समस्तीपुर : जिला परिषद क्षेत्र संख्या दस के चुनाव के दौरान गुरुवार को एक पीठासीन पदाधिकारी को अचानक दिल का दौरा पड़ गया. तत्काल उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां कुछ देर के प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है. हालांकि, उन्हें चिकित्सकों ने खतरे से बाहर बताया है. इलाजरत पीठासीन पदाधिकारी रोसड़ा के बटहा निवासी सह शिक्षक गीता प्रसाद सुधांशु बताये जाते हैं. घटना की सूचना पर उनके परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










