मगरदहीघाट से हटा अतिक्रमण

Published at :28 Jul 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
मगरदहीघाट से हटा अतिक्रमण

सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया अभियान समस्तीपुर : शहर में बुधवार को एक बार फिर अतिक्रमणहटाओ अभियान अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों अतिक्रमणकारियों की दुकानें तोड़ दी गयीं और उन्हें खदेड़ दिया गया. अभियान का नेतृत्व समस्तीपुर के सीओ समीर कुमार शरण कर रहे थे. अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर भाड़ी संख्या […]

विज्ञापन

सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने चलाया अभियान

समस्तीपुर : शहर में बुधवार को एक बार फिर अतिक्रमणहटाओ अभियान अभियान चलाया गया. इस दौरान दर्जनों अतिक्रमणकारियों की दुकानें तोड़ दी गयीं और उन्हें खदेड़ दिया गया. अभियान का नेतृत्व समस्तीपुर के सीओ समीर कुमार शरण कर रहे थे. अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर भाड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. अभियान के दौरान पुलिस के कड़े तेवर को देखकर अधिकतर अतिक्रमणकारी खुद अपनी दुकानों को समेट कर भाग खड़े हुए. अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद स्मारक स्थल की भी सफाई की गयी.
साथ ही दोनों पुल के बीच के गड्ढ़े को समतल भी किया गया.
बता दें कि शहर के मगरदहीघाट पुल के दोनों छोर पर अतिक्रमणकारी का कब्ज़ा रहता है. खासकर बाइपास मोड़ पर फल दुकानदारों का कब्ज़ा तो रहता ही है, साथ ही साथ यहां अवैध रूप से ऑटो स्टैंड भी बन गया है, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. नगर प्रशासन द्वारा समय समय पर अभियान चला कर उक्त स्थल को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाता है. लेकिन कुछ दिनों में ही फिर से अतिक्रमणकारियों का कब्ज़ा हो जाता है. अतिक्रमण के कारण वाहन चालक के साथ साथ राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन