पुलिस हिरासत से आरोपित को छुड़ाया

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के परतापुर गांव स्थित एक खेत से शराब बरामदगी मामले में कल्याणपुर पुलिस द्वारा पकड़े गये भूस्वामी विश्वंभर महतो को रविवार को कोर्ट में पेशी के लिये ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की चंगुल से हथकड़ी समेत छुड़ा लिया. साथ ही पकड़ेे गये आरोपित को निर्दोष बताते हुए पुलिस […]
कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के परतापुर गांव स्थित एक खेत से शराब बरामदगी मामले में कल्याणपुर पुलिस द्वारा पकड़े गये भूस्वामी विश्वंभर महतो को रविवार को कोर्ट में पेशी के लिये ले जाने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस की चंगुल से हथकड़ी समेत छुड़ा लिया. साथ ही पकड़ेे गये आरोपित को निर्दोष बताते हुए पुलिस कार्रवाई के विरोध में परतापुर चौक के समीप सड़क जाम कर दरभंगा समस्तीपुर पथ पर आवागमन को बाधित कर दिया.
ग्रामीणों का कहना था कि किसी के खेत में शराब मिलने से वह दोषी नहीं हो जाता है और पुलिस बेवजह परेशान कर रही है. इधर, घटना की सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से सदर डीएसपी मो तनवीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. इसके बाद ग्रामीण नरम हुए. वहीं पुलिस के कड़े रुख को देख आरोपित ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया. परतापुर गांव स्थित एक खेत से देशी शराब बरामदगी के मामले में शनिवार की रात पुलिस ने भूमि मालिक विश्वंभर महतो को गिरफ्तार किया था.
रविवार को कल्याणपुर थाना के एएसआइ श्रीराम दूबे के साथ आरोपित को पेशी के लिए समस्तीपुर कोर्ट भेजा गया था. इसको लेकर ग्रामीण रोड जाम कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










