फनगो हॉल्ट बचाने को भेजा त्राहिमाम संदेश

Published at :22 Jul 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
फनगो हॉल्ट बचाने को भेजा त्राहिमाम संदेश

पानी के बहाव का बढ़ा दबाव, पहुंचे मुख्य अभियंता समस्तीपुर : समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड पर स्थित फनगो हॉल्ट पर कोसी नदी का दबाव और बढ़ गया है. नदी की धारा कटाव कर रेलवे लाइन के करीब पहुंच गयी है. कोसी के 47 नंबर पुल पर भी दबाव बढ़ गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए […]

विज्ञापन

पानी के बहाव का बढ़ा दबाव, पहुंचे मुख्य अभियंता

समस्तीपुर : समस्तीपुर-सहरसा रेलखंड पर स्थित फनगो हॉल्ट पर कोसी नदी का दबाव और बढ़ गया है. नदी की धारा कटाव कर रेलवे लाइन के करीब पहुंच गयी है. कोसी के 47 नंबर पुल पर भी दबाव बढ़ गया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात इंजीनियरों ने मुख्यालय को त्राहिमाम संदेश भेजा है. इस बीच पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य अभियंता (पुल) ब्रह्मेश्वर चौधरी ने गुरुवार को मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. मंडल के अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य और तेज करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर ने गुरुवार के अंक में फनगो हॉल्ट के पास कोसी के कटाव की खबर प्रकाशित की थी. रेलवे के अधिकारियों ने

नहीं चेते तो

इसे गंभीरता से लेते हुए स्थल निरीक्षण किया है. रेलवे सूत्रों ने बताया कि आज कोसी ने और कटाव किया है. धारा हॉल्ट व रेलवे लाइन से महज दस से 12 मीटर की दूरी पर बह रही है. हालांकि, इंजीनियरों का कहना है कि धारा 20 मीटर दूरी पर है. मुख्य अभियंता के साथ निरीक्षण कर रहे मंडल के सीनियर डीइएन को-ऑर्डिनेशन महबूब आलम ने बताया कि कटाव की हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी के कटाव के वेग से लगता है कि नदी अपनी पुरानी धारा की ओर लौट रही है. अगर ऐसा होता है, तो हॉल्ट व रेलवे लाइन कोसी में बह जायेगी.

पुरानी धारा की ओर लौट रही कोसी. करीब 11 साल पहले आमान परिवर्तन के दौरान कोसी नदी के 46 नंबर पुल के पास धारा को गाइड बांध बनाकर मोड़ दिया गया था. यह अंगरेजों के जमाने में बनाया गया था. पुल 22 पाये का था. साथ ही रेलवे लाइन का निर्माण कर नया पुल 47 नंबर बनाया गया था. अभियंताओं ने बताया कि इस बार कोसी का कटाव बंद 46 नंबर पुल के पास हो रहा है. माना जा रहा है कि कोसी अपनी पुरानी धारा की ओर लौटना चाहती है. बेहतर उपाय नहीं किया गया, तो भारी तबाही होगी.

रेलवे लाइन के करीब पहुंची कोसी की धारा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन