स्थानीय लोगों ने जाम की सड़क

Published at :22 Jul 2016 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने जाम की सड़क

छात्रों ने कहा, ब्रेकर बनना चाहिए समस्तीपुर : दरभंगा मुख्य पथ के वीरसिंहपुर व अकबरपुर में बार-बार हो रही दुर्घटनाओं व दुर्घटना में अपने साथी छात्र की मौत की खबर सुनते ही छात्र आक्रोशित हो गये. समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को वीरसिंहपुर चौक के समीप सड़क जाम कर दिया़ करीब आधा घंटा तक सड़क जाम रहा़ […]

विज्ञापन

छात्रों ने कहा, ब्रेकर बनना चाहिए

समस्तीपुर : दरभंगा मुख्य पथ के वीरसिंहपुर व अकबरपुर में बार-बार हो रही दुर्घटनाओं व दुर्घटना में अपने साथी छात्र की मौत की खबर सुनते ही छात्र आक्रोशित हो गये. समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को वीरसिंहपुर चौक के समीप सड़क जाम कर दिया़ करीब आधा घंटा तक सड़क जाम रहा़ बताया जाता है कि अकबरपुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह के 18 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार जिसकी मौत ट्रक दुर्घटना में हो गयी वह हाई स्कूल वीरसिंहपुर के नवम वर्ग का छात्र था़ मृतक के सहपाठी छात्रों ने इस घटना से आक्रोशित होकर ब्रेकर की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया़ फिर बुद्धिजीवियों के प्रयास से जाम समाप्त हुआ़
जज के आवास से सरकारी लैपटॉप गायब :
समस्तीपुर. जज के आवास से सरकारी लैपटॉप गायब हो गया है. इस बाबत अपर जिला सत्र न्यायाधीश महावीर प्रसाद तिवारी ने स्थानीय नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना गुरुवार सुबह की बतायी जा रही है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी नवल किशोर सिंह के आदेश पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है.
बताया जाता है कि शुक्रवार की अहले सुबह न्यायाधीश ने उक्त लैपटॉप पर कुछ काम किया था. और काम के बाद उसे खिड़की के समीप रख दिया था, लेकिन सुबह कुछ देर के बाद जब वे लैपटॉप लेने पहुंचे तो वह गायब था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन