हत्याकांड का सच तलाशने में जुटी कई थानों की पुलिस

समस्तीपुर : ला पुलिस ने सास-बहू हत्याकांड का सच तलाशना शुरू कर दिया है. एसपी नवल किशोर सिंह ने डीआइयू के साथ-साथ कई थानों की पुलिस को इस घटना का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टास्क सौंपा है और इसकी पूरी मॉनीटरिंग वे स्वयं कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस पदाधिकारियों की […]
समस्तीपुर : ला पुलिस ने सास-बहू हत्याकांड का सच तलाशना शुरू कर दिया है. एसपी नवल किशोर सिंह ने डीआइयू के साथ-साथ कई थानों की पुलिस को इस घटना का खुलासा करने के लिए अलग-अलग टास्क सौंपा है और इसकी पूरी मॉनीटरिंग वे स्वयं कर रहे हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस पदाधिकारियों की अलग-अलग टीम इस घटना की जांच में जुटी है. सोमवार की रात फायरिंग के दौरान बाल-बाल बच गयी मृतका की रिश्तेदार (बहन की बेटी) एश्वर्या राजलक्ष्मी से पुलिस ने कई घंटों तक पूछताछ की.
वहीं नगर थानाध्यक्ष एचएन सिंह, सदर इंस्पेक्टर दीपक कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति, वारिसनगर थानाध्यक्ष विश्वनाथ रवि एवं मथुरापुर ओपी प्रभारी परमानंद लाल कर्ण ने मृत महिला के परिजनों, घटनास्थल के आसपास के लोगों, आर्यसमाज रोड स्थित स्थानीय लोगों से घटना को लेकर अलग-अलग पूछताछ शुरू की है. घटना के बाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में जो खुलासे हुए हैं, उसके मुताबिक अपराधियों ने अपना टार्गेट किसी और को बना रखा था. लेकिन गफलत में वे जान किसी और का ले बैठे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










