रोसड़ा में पत्नी को फांसी लगा मारने की कोशिश, प्राथमिकी

रोसड़ा : थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर उत्तर पंचायत के विलखौरी गांव में पत्नी की बेरहमी से मारपीट कर फांसी लगाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. इस संबन्ध में उक्त गांव निवासी रुबाना खातून ने पति के विरुद्ध आवेदन दिया है, जिसमें शुक्रवार की घटना बताते हुए कहा है कि उसकी शादी विगत […]
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर उत्तर पंचायत के विलखौरी गांव में पत्नी की बेरहमी से मारपीट कर फांसी लगाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है. इस संबन्ध में उक्त गांव निवासी रुबाना खातून ने पति के विरुद्ध आवेदन दिया है, जिसमें शुक्रवार की घटना बताते हुए कहा है कि उसकी शादी विगत ढाई साल पूर्व विलखौरी गांव निवासी मो मंसूर साह के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति ने महिला को प्रताडि़त करने लगा.
हमेशा मारपीट कर मायके वालों से रुपये आदि की मांग करने के लिए दबाव डालने लगा. शादी के बाद से ही महिला अपने ससुराल में रहने लगी, परंतु पति की प्रताड़ना से वह तंग थी. इन सब बातों को लेकर विगत एक माह पूर्व गांव में पंचायती भी हुई. लेकिन उसका भी कोई प्रभाव पति पर नहीं पड़ा. शुक्रवार की सुबह से ही फिर से पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई प्रारंभ कर दी. अंत में दोपहर बाद महिला के पति ने दरवाजा बंद कर महिला को फांसी लगाने का प्रयास करने लगा.
इस घटना में पति का भाई नौशाद साह एवं समसाद साह पर भी महिला को मार देने के लिए शह देने का आरोप लगाया है. महिला के चिल्लाने के बाद पड़ोस में रह रहे महिला के फुफेरा भाई मो असगर के अलावे क्युम, कलाम, तैयब एवं ढालो आदि ने महिला के घर के पीछे के गेट से घर में घुस कर पति के हाथ से रस्सी छीनकर महिला की जान बचायी. महिला ने कहा है कि लोगों के आकर जान बचाने के बाद पति ने धमकी दिया कि अभी तो बच गयी परंतु रात में फांसी लगाकर ही रहेंगे.
उसके बाद अत्यधिक पिटाई के कारण महिला बेहोश हो गयी, जिसे लोगों ने पानी का छींटा मार होश में लाया. फिर लोगों ने महिला को अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां उसका इलाज किया गया. फिर सिंघिया थाना क्षेत्र के लिलहौल निवासी महिला के पिता मो. इताबुल साह समेत दर्जनभर लोगों ने महिला को लेकर थाने पहुंचे. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जायेगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










