ट्रक-डीजे वाहन में टक्कर, दो मरे

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना के एनएच-28 पर पाड़ बसढ़िया गांव के पास गुरुवार की रात ट्रक व डीजे वाहन के बीच हुई टक्कर में दो संगीत कलाकारों की मौत हो गयी. आधा दर्जन सहायक कलाकार घायल हो गये. घटना देर रात करीब 11.30 बजे उस समय हुई जब डीजे ग्रुप के सदस्य कोरबद्धा से तेघड़ा […]
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना के एनएच-28 पर पाड़ बसढ़िया गांव के पास गुरुवार की रात ट्रक व डीजे वाहन के बीच हुई टक्कर में दो संगीत कलाकारों की मौत हो गयी. आधा दर्जन सहायक कलाकार घायल हो गये. घटना देर रात करीब 11.30 बजे उस समय हुई जब डीजे ग्रुप के सदस्य कोरबद्धा से तेघड़ा बरात में गाना बजाने जा रहे थे.
मृतक कलाकारों की पहचान मुफस्सिल थाने के भमरुपुर निवासी गोरख कुमार उर्फ घंटी व महेश कुमार राम के रूप में की गयी है. वहीं घायलों में उमेश कुमार, विंदेश्वर राम, सुनील राम, प्रेम राम, राम दास व सूरज को अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भरती कराया गया है. मामले में पुलिस ने उमेश के बयान पर अज्ञात ट्रक पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










