विद्यापतिनगर हत्याकांड में आरोपितों के घर की कुर्की आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jul 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : विद्यापतिनगर थाने के आलमपुर गांव में बुधवार रात हुई विकास कुमार सिंह की हत्या के मामले में फरार आरोपितों के घर की कुर्की शनिवार को की जाएगी. घटना के 36 घंटे के अंदर कुर्की जब्ती की होने वाली इस कार्रवाई में खुद एसपी नवल किशोर सिंह मौजूद रहेंगे. एसपी ने बताया कि फरारी […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : विद्यापतिनगर थाने के आलमपुर गांव में बुधवार रात हुई विकास कुमार सिंह की हत्या के मामले में फरार आरोपितों के घर की कुर्की शनिवार को की जाएगी. घटना के 36 घंटे के अंदर कुर्की जब्ती की होने वाली इस कार्रवाई में खुद एसपी नवल किशोर सिंह मौजूद रहेंगे.
एसपी ने बताया कि फरारी की स्थिति में आरोपित अमरेश राय के घर के अलावा तीन अन्य आरोपितों के घरों की कुर्की की जाएगी. इस मामले में अमरेश के अलावा सोनू कुमार व दिलीप राय को भी आरोपित किया गया था. उन्होंने कहा कि कुर्की की कार्रवाई एतिहासिक होगी. उन्होंने बताया कि जिले में घटना के 36 घंटे के अंदर कुर्की की यह पहली कार्रवाई है. गौरतलब है कि गुरुवार रात अपराधियों ने आलमपुर गांव में विकास पंचायत समिति सदस्य सुबोध कुमार सिंह के दरबाजे पर बैठा था कि बाइक सवार कारबाइन धारी अपराधियों ने फायरिंग कर उसे मार डाला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










