जंकशन पर जाली टिकट के कारोबार का खुलासा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jul 2016 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

चेकिंग में मामला उजागर. बिथान का युवक हुआ शिकार समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन पर गुरुवार को नकली टिकट के कारोबार का खुलासा हुआ है. मामले का खुलासा सुबह टिकट चेकिंग के दौरान हुआ.आरपीएफ ने इस मामले में पीड़ित युवक बिथान निवासी प्रमोद मुखिया के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. मामले के उद्भेदन को लेकर […]
विज्ञापन
चेकिंग में मामला उजागर. बिथान का युवक हुआ शिकार
समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन पर गुरुवार को नकली टिकट के कारोबार का खुलासा हुआ है. मामले का खुलासा सुबह टिकट चेकिंग के दौरान हुआ.आरपीएफ ने इस मामले में पीड़ित युवक बिथान निवासी प्रमोद मुखिया के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. मामले के उद्भेदन को लेकर आरपीएफ, सीआइबी व वाणिज्य विभाग के दो-दो एसीएम कई घंटों तक पीआरएस में टिकट काउंटर का सीसीटीवी फुटेज खंगालते रहे. घंटों के प्रयास के बाद यह बात सामने आयी कि टिकट कटाने के बाद प्रमोद को काउंटर के पास ही किसी ने देखने के बहाने टिकट बदल लिया था.
सीआइबी के इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आयी है कि टिकट एक्सचेंजर ने प्रमोद के अलावा एक बुजुर्ग यात्री को भी चूना लगाया है. अज्ञात टिकट एक्सचेंजर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि बिथान के प्रमोद मुखिया ने तीन नंबर टिकट काउंटर से समस्तीपुर से दिल्ली के लिए साधारण टिकट लिया था. जब वह बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पकड़ने जा रहा था तो फुटओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान टीटीइ ने कहा कि टिकट नकली है. टिकट को इरेज कर समस्तीपुर से दिल्ली किया गया है.
बुकिंग क्लर्क अरुण से कई घंटों तक पूछताछ : पूछताछ के दौरान पीड़ित युवक प्रमोद मुखिया ने आरपीएफ को बताया कि वह काउंटर नंबर तीन से सुबह करीब पौने नौ बजे टिकट लिया है. चेहरा पहचान के बाद आरपीएफ ने ऑन ड्यूटी क्लर्क अरुण को हिरासत में ले लिया. शुरुआती पूछताछ में अरुण इस बात से इनकार करता रहा कि प्रमोद ने उसके काउंटर से टिकट लिया है. हालांकि, बाद में उसने कबूल किया कि टिकट उसने ही यूटीएस से काट कर दिया था. बाद में उसे किसी ने बदल दिया है.पूछताछ के दौरान आरपीएफ ने उसके काउंटर की भी तलाशी ली. काउंटर में पांच रुपये अधिक मिले. अरुण ने खुद के पास 745 रुपये होने की इंट्री की थी, जबकि उसके पास 750 रुपये बरामद किये गये.
बरामद नकली टिकट तीन जुलाई को नरहन के लिए 12 नंबर से कटा था : आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों की जांच में यह बात सामने आयी है कि नकली बरामद टिकट (84144843)को किसी ने तीन जुलाई को कारखाना गेट स्थित टिकट काउंटर नंबर 12 से समस्तीपुर से नरहन के लिए कटाया था. नरहन को खूरचकर किसी प्रिंटर से उसके स्थान पर नई दिल्ली व भाड़ा 295 लिख दिया. एक झलक में कोई भी आम आदमी ठगी का शिकार हो सकता है.
दिनभर सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही पुलिस
रेलवे के दो-दो एसीएम भी रहे परेशान
मामले की तह तक जाने के लिए घंटों आरपीएफ के अधिकारी व समस्तीपुर रेल मंडल के दो-दो एसीएम बुकिंग के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगालते रहे. काफी प्रयास के बाद यह पता चला कि सुबह 8.46 बजे बिथान के प्रमोद मुखिया ने टिकट काउंटर तीन से टिकट कटाया है. काउंटर से निकले के दौरान दीवार के पीछे क्या हुआ यह स्पष्ट नहीं हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










