मुक्तापुर-लोहना रेल लाइन का सर्वे पूरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : मुक्तापुर-लोहना नई रेल परियोजना का रास्ता साफ हो गया है. रेलवे के निर्माण विभाग ने सर्वे का कार्य पूरा कर रेलवे लाइन के रूट तय कर दिया है. अब रेलवे के अभियंता योजना पर होनेवाले खर्च का अंदाजा लगा रहे हैं. सब ठीक तो आगामी रेल बजट में इस योजना पर काम की […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : मुक्तापुर-लोहना नई रेल परियोजना का रास्ता साफ हो गया है. रेलवे के निर्माण विभाग ने सर्वे का कार्य पूरा कर रेलवे लाइन के रूट तय कर दिया है. अब रेलवे के अभियंता योजना पर होनेवाले खर्च का अंदाजा लगा रहे हैं. सब ठीक तो आगामी रेल बजट में इस योजना पर काम की घोषणा हो सकती है.
नई रेल लाइन के निर्माण से समस्तीपुर के साथ दरभंगा व मधुबनी जिले के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा. रेल लाइन जिस रास्ते गुजरेगी वह मिथिलांचल का पिछड़ा इलाका माना जाता है. रेल लाइन के बनने पर इस क्षेत्र में आवागमन की सुविधा सुलभ होने से विकास के नये द्वार खुलेंगे. निर्माण विभाग के उपमुख्य अभियंता सौरभ मिश्र व सहायक
मुक्तापुर-लोहना रेल
कार्यपालक अभियंता विजय शंकर सिंह ने बताया कि इस योजना के लिए आरइटी सर्वे कार्य पूरा हो गया है. रेलवे लाइन बिछाने के लिए रूटों का निर्धारण भी कर दिया गया है. इस रूट पर ग्यारह रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है. पहले यह 77 किलोमीटर की योजना थी, लेकिन कुछ जगहों पर मकान आदि बन जाने से सर्वे में दस किलोमीटर की दूरी ओर बढ़ गयी है.
बॉक्स..
11 रेलवे स्टेशन बनाने का है प्रस्ताव
मुक्तापुर-लोहना रेल खंड पर 11 रेलवे स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है. इसमें मुक्तापुर के अलावा खरारी, सहसराम, बहेड़ी, तिरमुहानिरोड, बिरौल, पाली, अलीनगर रोड, कुरसम, खतबार व लोहना स्टेशन होंगे. प्रस्तावित सभी स्टेशन आबादी के आसपास रखे गये हैं. सिर्फ अलीनगर रोड स्टेशन अलीनगर बाजार से दो किमी दूर बनाया जायेगा. अलीनगर बाजार के आसपास घनी आबादी है, जहां स्टेशन के लिए जमीन मिलना मुश्किल है. इस वजह से ये फैसला लिया गया है. इस रेल लाइन से समस्तीपुर के वारिसनगर व खानपुर प्रखंड के लोगों को तो लाभ मिलेगा ही, इसके अलावा दरभंगा के बहेड़ी, बिरौल, अलीनगर प्रखंडों को आवागमन की सुविधा मिलेगा. इसके खतबार व लोहना स्टेशन मधुबनी जिले में हैं, जिससे मधुबनी जिले को भी लाभ मिलेगा.
मिथिलांचल के विकास में निभायेगी मुख्य भूमिका
रेलवे लाइन के लिए तय किये गये रूट
खर्च का आकलन करने में जुटे इंजीनियर
समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी को होगा लाभ
88 किलोमीटर की लाइन में होंगे 11 स्टेशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










