वृद्ध को बेटे ने घर से निकाला

Published at :07 Jul 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध को बेटे ने घर से निकाला

समस्तीपुर : काशीपुर मोहल्ला में बुधवार को एक कलयुगी पुत्र ने अपनी वृद्ध मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीडि़त महिला न्याय के लिए बुधवार को दिनभर नगर व मुफस्सिल थानों का चक्कर लगाती रही. उसे यह भी पता नहीं था कि वह अपनी शिकायत कहां करें. इसलिए कभी उसे मुफस्सिल थाने पर […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : काशीपुर मोहल्ला में बुधवार को एक कलयुगी पुत्र ने अपनी वृद्ध मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया. पीडि़त महिला न्याय के लिए बुधवार को दिनभर नगर व मुफस्सिल थानों का चक्कर लगाती रही. उसे यह भी पता नहीं था कि वह अपनी शिकायत कहां करें. इसलिए कभी उसे मुफस्सिल थाने पर तो कभी उसे नगर थाने पर भेज दिया जाता था.

थक हारकर वह मुफस्सिल थाने के समीप ही बैठ गयी. पीडि़त महिला अपना परिचय काशीपुर के स्व. बीनो महतो की पत्नी उष्मा देवी(70 वर्ष) के रूप में देती है. उसने बताया कि उसे मात्र एक पुत्र है. उसका नाम सुरेश है और वह पान की दुकान चलाता है. उसके दो घर हैं .

एक घर में वो खुद अपने पोते-पोतियों के साथ रहती है और दूसरे घर में उसका पुत्र और बहू रहते हैं. अक्सर उसका पुत्र घर खाली करने को कहता है जिसका वह विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता रहता है. वह खुद जिस घर में रहती है उस घर में शौचालय बना हुआ है, जिसमें उसके पूरा परिवार जाता है. बुधवार की सुबह उसके पुत्र ने उसे ईंट से मारा और घर से निकाल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन