बुजुर्गों को ऑनलाइन टिकट पर भी मिलेगी छूट

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र के बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है. अब बुजुर्ग व दिव्यांगों को टिकट काउंटर पर लाइन में लग कर टिकट कटाने की जरूरत नहीं है. वे ऑन व ऑफलाइन टिकट भी कटा सकते हैं. मंडल ने करीब तीन सौ से अधिक दिव्यांगों का डाटा रेलवे की साइट […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र के बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है. अब बुजुर्ग व दिव्यांगों को टिकट काउंटर पर लाइन में लग कर टिकट कटाने की जरूरत नहीं है. वे ऑन व ऑफलाइन टिकट भी कटा सकते हैं. मंडल ने करीब तीन सौ से अधिक दिव्यांगों का डाटा रेलवे की साइट पर डाल दिया है. वे भारत में कहीं से भी रियायत टिकट कटा सकेंगे. इस तरह की सुविधा प्रदान करने वाला समस्तीपुर पहला रेल मंडल है.
पूर्व में बुजुर्ग व दिव्यांग को रियायत टिकट के लिए प्रमाणपत्र के साथ रेलवे के टिकट काउंटर आकर टिकट कटाना पड़ता था. जहां भीड़ की वजह से उन्हें घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता था. इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था. बुजुर्ग व दिव्यांगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह सुविधा प्रदान की है. सीनियर डीसीएम बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब दिव्यांगों को रियायत टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना होगा वे घर बैठे भी ऑनलाइन रियायत टिकट कटा सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










