जांच के बाद करीब तीन सौ दिव्यांगों को भी दी गयी ऑनलाइन की सुविधा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jul 2016 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

दिव्यांगों को ऑनलाइन सुविधा देने वाला समस्तीपुर बना पहला मंडल समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र के बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है. अब बुजुर्ग व दिव्यांगों को टिकट काउंटर पर लाइन में लग कर टिकट कटाने की जरूरत नहीं है. वे ऑन व ऑफलाइन टिकट भी कटा सकते हैं. मंडल ने करीब […]
विज्ञापन
दिव्यांगों को ऑनलाइन सुविधा देने वाला समस्तीपुर बना पहला मंडल
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र के बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है. अब बुजुर्ग व दिव्यांगों को टिकट काउंटर पर लाइन में लग कर टिकट कटाने की जरूरत नहीं है. वे ऑन व ऑफलाइन टिकट भी कटा सकते हैं. मंडल ने करीब तीन सौ से अधिक दिव्यांगों का डाटा रेलवे की साइट पर डाल दिया है. वे भारत में कहीं से भी रियायत टिकट कटा सकेंगे. इस तरह की सुविधा प्रदान करने वाला समस्तीपुर पहला रेल मंडल है.
पूर्व में बुजुर्ग व दिव्यांग को रियायत टिकट के लिए प्रमाणपत्र के साथ रेलवे के टिकट काउंटर आकर टिकट कटाना पड़ता था. जहां भीड़ की वजह से उन्हें घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ता था. इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता था. बुजुर्ग व दिव्यांगों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने यह सुविधा प्रदान की है. सीनियर डीसीएम बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब दिव्यांगों को रियायत टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना होगा वे घर बैठे भी ऑनलाइन रियायत टिकट कटा सकेंगे.
करीब तीन सौ दिव्यांगों का डाटा ऑनलाइन: रेलवे सूत्रों ने बताया कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों के करीब तीन सौ दिव्यांगों का प्रमाण पत्र सिविल सर्जन से जांच कराने के बाद रेलवे की साइट पर डाल दिया गया है. जबकि कुछ और लोगों के प्रमाण पत्रों की जांच करायी जा रही है. जिन दिव्यांगों के प्रमाणपत्र रेलवे की साइट पर डाला गया है, वैसे दिव्यांग भारत में कहीं से भी ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन टिकट कटा सकेंगे. उन्हें बार-बार टिकट काउंटर पर क्लर्क को प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं होगी. इसी तरह बुजुर्गों के प्रमाणपत्रों को भी ऑनलाइन किया जा रहा है.
बुजुर्ग व दिव्यांगों को लाइन में लगने की जरूरत नहीं: जिन बुजुर्गों व दिव्यांगों का डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है, वैसे बुजुर्ग व दिव्यांगों को अब रेलवे के टिकट काउंटर पर टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है. वे घर बैठे अपने मोबाइल व नेट ढावा से रियायत टिकट कटा सकेंगे. हालांकि, इसके अलावा वे टिकट काउंटरों से भी रियायत टिकट कटा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










