ताजपुर में चावल जब्त

Published at :04 Jul 2016 2:17 AM (IST)
विज्ञापन
ताजपुर में चावल जब्त

ताजपुर : डीएसपी के नेतृत्व में ताजपुर एवं पूसा की पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर दस पैकेट से अधिक कालाबाजारी के लिये रखे सरकारी चावल को जब्त किया है. मुफ्फसिल पुलिस ने केवस गांव में रविवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में एफसीआइ का […]

विज्ञापन

ताजपुर : डीएसपी के नेतृत्व में ताजपुर एवं पूसा की पुलिस ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एक गोदाम पर छापेमारी कर दस पैकेट से अधिक कालाबाजारी के लिये रखे सरकारी चावल को जब्त किया है. मुफ्फसिल पुलिस ने केवस गांव में रविवार को छापेमारी कर भारी मात्रा में एफसीआइ का चावल बरामद किया था. वहीं से हिरासत में कारोबारी पंकज कुमार को लिया गया था,

जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने सुभाष चौक पर दिलीप साह के यहां काम कर रहे कर्मचारी सोनेलाल को तलाशना शुरू किया. इसी क्रम में पुलिस को जैसे ही मालूम हुआ कि सोनेलाल दिलीप साह के लिये काम करता है. पुलिस ने दिलीप साह के घर से सटे एक गोदाम में तलाशी ली. इसमें तलाशी के दौरान चावल गायब पाये गये. मात्र उस गोदाम से दस पैकेट चावल, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एफसीआइ का खाली बोरा इत्यादि सामान बरामद कर मुफ्फसिल थाना ले गये. बता दें कि दो साल पूर्व भी इसी गांव में एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी किया गया था.

इसमें लगभग दो हजार से अधिक पैकेट में भरे एफसीआइ का चावल जब्त किया गया था. उक्त मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की गयी थी. हालांकि, पुलिस की माने तो छापेमारी की भनक लगते ही गोदाम से चावल को कारोबारी द्वारा अन्यत्र स्थान पर रख दिया गया. इस कारण मात्र दस पैकेट ही चावल जब्त हो पाया. छापेमारी में डीएसपी, एडीएसओ, एमओ राजेश कुमार, पूसा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा, ताजपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार, ओम प्रकाश आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन