शिक्षक के घर से एक लाख की संपत्ति चोरी

रोसड़ा : थाना क्षेत्र के शारदा नगर स्थित एक शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों मूल्य के जेवर, कपड़ा बरतनआदि चुरा ले गये़ इस संबंध में शिक्षक प्रेम कुमार ने थाने में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करवायी है, जिसमें कहा है कि वे विगत 23 जून को घर बंद […]
रोसड़ा : थाना क्षेत्र के शारदा नगर स्थित एक शिक्षक के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत लाखों मूल्य के जेवर, कपड़ा बरतनआदि चुरा ले गये़ इस संबंध में शिक्षक प्रेम कुमार ने थाने में आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करवायी है, जिसमें कहा है कि वे विगत 23 जून को घर बंद कर बाहर गये हुए थे़
वे जब 28 जून की संध्या लौटकर आये तो घर के बाहर लगे ग्रिल का ताला टूटा देखकर अचंभित रह गये जब वे घर के अंदर प्रवेश किये तो सारा समान बिखड़ा पड़ा था़ नकदी 40 हजार रुपये, डेढ़ लाख मूल्य के सोने व चांदी के जेवर समेत महंगे कपड़े, बर्तन एवं जरुरी कागजात गायब थे़ प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










