नोट : लक्ष्य व वसूली रुपये में अनुमानित.

Published at :21 Jun 2016 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
नोट : लक्ष्य व वसूली रुपये में अनुमानित.

लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल को पीटा पुलिस ने प्रेमी युगल को परिजनों से कराया मुक्त मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकिमाबाद गांव की घटना समस्तीपुर : म विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने रविवार की रात प्रेमी युगल को पकड़ कर उसकी जमकर पिटायी कर दी. बाद में घटना की सूचना पर पहुंची […]

विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल को पीटा

पुलिस ने प्रेमी युगल को परिजनों से कराया मुक्त
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकिमाबाद गांव की घटना
समस्तीपुर : म विवाह से नाराज लड़की के परिजनों ने रविवार की रात प्रेमी युगल को पकड़ कर उसकी जमकर पिटायी कर दी. बाद में घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने प्रेमी युगल को परिजनों से मुक्त कराकर उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकिमाबाद गांव की बतायी जाती है. जहां से तीन मई को एक युवती अपने प्रेमी के साथ घर से गायब हो गयी थी.
परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाना में भी कर रखी थी. इधर, रविवार की दोपहर लड़की के परिजनों को जानकारी मिली कि यह प्रेमी युगल दरभंगा के एक मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रह रहा है. इसके बाद लड़की के परिजन खोजते हुए दरभंगा पहुंच गये और उन्हें पकड़ कर हकिमाबाद लाया. इसी दौरान लड़के की मां को इस घटना की जानकारी मिली तो उसने तत्काल मुफस्सिल पुलिस को सूचना दी. इसके बाद प्रेमी युगल को मुक्त कराया गया. युवती ने बताया कि उसके मां बाप ने उसकी शादी एक दिव्यांग लड़के से तय कर दी थी. इसलिए उसने अपने जान-पहचान के एक युवक दलसिंहसराय थाना के पांड़ निवासी रामबली राय के पुत्र संतोष के साथ दरभंगा भाग गयी. वहीं उसने कोर्ट में एवं श्यामा मंदिर में जाकर शादी कर ली और दोनों वहीं एक किराये का मकान लेकर रहने लगे थे. लेकिन उसके पिता ने अपने ग्रामीणों के साथ रविवार को उन्हें पकड़ लिया. प्रेमी युगल का आरोप है कि परिजन उन दोनों को मारने की फिराक में थे लेकिन पुलिस के पहुंच जाने की वजह से उनकी जान बच गयी. इधर, पुलिस ने प्रेमी युगल को 164 के बयान के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन